बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। एनएचएआई मुरादाबाद-बरेली हाईवे पर फतेहगंज पश्चिमी मे राधाकृष्ण मंदिर के कट पर 132.31 करोड़ की लागत से फ्लाईओवर का निर्माण करेगा। फ्लाईओवर और ग्रेड सेपरेटर निर्माण की प्रक्रिया तेज हो गई है। छात्र असद अंसारी द्वारा गत दिनों पीएमओ में की शिकायत के बाद फतेहगंज पश्चिमी में एक्सीडेंट प्वाइंट बने राधा कृष्ण मंदिर कट को शामिल किया है। एनएचएआई मीरगंज मे सिंधौली चौराहा एवं फतेहगंज पश्चिमी के राधा कृष्ण मंदिर कट व झुमका तिराहा पर थ्री लेन ग्रेड सेपरेटर एवं फ्लाईओवर बनायेगा। यह पूरा निर्माण कार्य पहले दो लेन के रूप मे प्रस्तावित था लेकिन बढ़ते ट्रैफिक और सुरक्षा जरूरतों को देखते हुए इसे बढ़ाकर थ्री लेन फ्लाईओवर और ग्रेड सेपरेटर किया जा रहा है। परियोजना में एप्रोच रोड, सर्विस रोड और अतिरिक्त लेन का निर्माण भी शामिल रहेगा। छात्र असद अंसारी ने गत दिनों प्रधानमंत्री कार्यालय मे की शिकायत के बाद एनएचएआई ने मामले को गंभीरता से लिया। छात्र प्रदेश सरकार द्वारा हाईवे पर एक्सीडेंट शून्य करने पर जोर देने के बाद गत दिनों एनएचएआई, प्रशासन एवं पुलिस अधिकारियों की संयुक्त टीम ने हाईवे का सर्वे कर एक्सीडेंट प्वाइंटों को चिह्नित कर कार्रवाई तेज कर दी थी।एनएचएआई की निविदा प्रक्रिया 18 मई 2026 से शुरू हो चुकी है। टेंडर तीन जुलाई तक जमा होंगे। निर्माण होने के बाद क्षेत्र मे ट्रैफिक व्यवस्था बेहतर होने, जाम कम होने और सड़क सुरक्षा में बड़ा सुधार आने की उम्मीद जताई जा रही है। लोगों ने कहा अगर समय पर निर्माण कार्य पूरा हो जाता है, तो वर्षों से राधा कृष्ण मंदिर कट पर होने वाली दुघर्टनाओं से निजात मिल जायेगी।।
बरेली से कपिल यादव
