चौपाल मे भी सुनी समस्याएं, अधिकारियों को दिए निर्देश

बरेली। कार्यक्रम के बाद महिला आयोग सदस्य ने बल्लिया क्षेत्र मे चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं भी सुनी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कहा कि महिला कल्याण और जनसुनवाई कार्यक्रम केवल औपचारिकता न बनें, बल्कि समस्याओं का वास्तविक समाधान सुनिश्चित किया जाए। समस्याओं का वास्तविक समाधान सुनिश्चित किया जाए। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख पति वेदप्रकाश यादव, डॉ. विवेक कुमार, बीडीओ हर्षेद्र कुमार, नायब तहसीलदार प्रतिष्ठा साहू, एडीओ पंचायत मनीष अग्रवाल, कर्मवीर सिंह और प्रभारी निरीक्षक भमोरा पवन कुमार सिंह सहित कई अधिकारी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। वही महिला आयोग सदस्य ने राम मूर्ति स्मारक इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, भोजीपुरा द्वारा लगाए गए निशुल्क चिकित्सा शिविर का निरीक्षण किया। शिविर में डॉ. प्रीति और डॉ. सुष्मिता की टीम ने करीब डेढ़ सौ महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया। जांच के दौरान महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी परामर्श भी दिया गया। पुष्पा पांडेय ने विशेष रूप से महिलाओं को एनीमिया यानी खून की कमी से होने वाली बीमारियों के प्रति सतर्क रहने और समय-समय पर जांच कराने की सलाह दी।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *