खेत में पड़ा मिला युवक का अधजला शव, हत्या की आशंका

सिरौली, बरेली। जनपद के थाना सिरौली क्षेत्र के गांव धनौरा गौरी के एक खेत मे गुरुवार को एक युवक का अधजला शव मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। मृतक की शिनाख्त नही हो सकी है। थाना प्रभारी विनोद कुमार और सीओ मीरगंज अजय कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। थाना प्रभारी ने बताया कि शव बुरी तरह जला होने के कारण उसकी पहचान करना मुश्किल हो गया। फॉरेंसिक टीम ने मौके से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए बरेली भेज दिया। पुलिस को आशंका है कि युवक की हत्या कर शव यहां फेंका गया है। पहचान छिपाने के लिए शव को बुरी तरह जलाया गया है। आशंका है कि यह घटना रामपुर और बदायूं की सीमाओं के पास हुई है। पुलिस जांच कर रही है कि युवक की हत्या कर शव बरेली सीमा में तो नहीं फेंका गया। आसपास के बदायूं के बिसौली और रामपुर के शाहबाद थानों को भी सूचना दी गई है। सीओ मीरगंज अजय कुमार ने बताया कि शव की पहचान के प्रयास जारी हैं। उन्होंने कहा कि घटना का जल्द खुलासा किया जाएगा।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *