बरेली। वट सावित्री का पर्व शनिवार को पूरा आस्था के साथ मनाया गया। सुहागिनों ने वृत रखे के पति की लंबी आयु की कामना की। महिलाओं ने पहले वट वृक्ष को को अर्घ्य, फल-फूलों और मिठाई चढ़ाकर विधिवत पूजा की। इसके बाद कच्चे सूत को लपेटते हुए सात बार परिक्रमा की। जिले भर शनिवार को वट सावित्री का व्रत महिलाओं ने श्रद्धा के साथ रखा और पति की दीर्घायु की कामना की। अलखनाथ मंदिर, त्रिवटीनाथ मंदिर, धोपेश्वरनाथ मंदिर, तपेश्वरनाथ मंदिर समेत कई जगह मंदिरों में मौजूद वट के पेड़ों की पूजा-अर्चना की गई। शहर के बन्नूवाल नगर और मॉडल टाउन समेत कई कॉलोनियों में भी महिलाओं ने वट सावित्री पूजन किया। पंडित सुशील पाठक ने कहा कि इस दिन देवी सावित्री ने वट के पेड़ के नीचे ही यमराज को अपने पति सत्यवान के प्राण लौटाने पर विवश किया था।।
बरेली से कपिल यादव
