शीशगढ़, बरेली। जनपद के थाना शीशगढ़ क्षेत्र मे शनिवार सुबह पुलिस की गोकशों से मुठभेड़ हो गई। गोकशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। पुलिस की जवाबी फायरिंग मे दो तस्करों के पैर मे गोली लगी। पुलिस ने घायलों को गिरफ्तार कर तमंचा, कारतूस एवं पशु काटने के उपकरण बरामद किए। बरगवां मे किच्छा नदी के किनारे तीन अप्रैल को गोवंशीय पशुओं के अवशेष मिलने पर शीशगढ़ थाने मे दर्ज मुकदमा की जांच को पुलिस की टीम शनिवार की सुबह पनवड़िया पुल के पास गश्त कर रही थी। पुलिस को कुछ लोगों ने पशु वध की सूचना दी। पुलिस के घेराबंदी करने पर तस्करों ने सुबह पांच बजे पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस टीम ने आत्मरक्षा में फायरिंग की। पुलिस की गोली दाहिने पैर मे लगने से दो तस्कर घायल हो गए। पुलिस ने घायल अब्दुल रहमान एवं दानिश कुरैशी निवासी धौरा टांडा भोजीपुरा को गिरफ्तार किया। पुलिस ने अब्दुल रहमान से तमंचा, दो खोखा कारतूस, जिंदा कारतूस एवं 1260 रुपए एवं दानिश कुरैशी से तमंचा, जिंदा कारतूस एवं दो खोखा कारतूस एवं 1550 रुपए एवं पशुवध के उपकरण बरामद किए। घायलों का साथी आरिफ फरार हो गया। पुलिस ने घायलों को बहेड़ी की सीएचसी भेज दिया। बरेली से पहुंची फॉरेंसिक टीम ने मुठभेड़ स्थल की जांच की।।
बरेली से कपिल यादव
