मुकदमा दर्ज करने के लिए भुता थाने पर सफाई कर्मियों का प्रदर्शन

भुता, बरेली। जनपद के थाना भुता क्षेत्र के गांव सिसैया में 2 दिन पहले सफाई कर्मचारी के साथ हुई मारपीट व पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज न किए जाने से नाराज सफाई कर्मचारियों ने थाने का घेराव किया। दो दिन पहले पंचायती राज विभाग सफाई कर्मचारी गंगा शरण को ग्राम सिसैया में नाले सफाई के दौरान गांव के ही दो लोग मयंक और प्रताप सिंह ने उसके साथ मारपीट की। जिसकी शिकायत भुता थाने मे की गई थी। घटना के 24 घंटे बाद भी आरोपियों के खिलाफ न मुकदमा दर्ज किया गया और न गिरफ्तार हुई। इससे नाराज पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के आह्वान पर सैकड़ो सफाई कर्मचारियों ने शुक्रवार को भुता थाने पहुंचकर आरोपीयों के खिलाफ प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग करने लगे। थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार ने जैसे तैसे सभी सफाई कर्मचारियों को आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने का आश्वासन देखकर मामला शांत करवाया। तब जाकर सभी कर्मचारियों ने अपना धरना समाप्त कर दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार ने बताया पीड़ित को मेडिकल के लिए भेज दिया है। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *