भाई की ईंट से कुचलकर हत्या करने का आरोपी गिरफ्तार

फरीदपुर, बरेली। जनपद की थाना फरीदपुर क्षेत्र मे ईट से कुचलकर बड़े भाई की हत्या करने के आरोपी फैजान उर्फ विक्की के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने उसको गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया। वहां से जेल भेजा गया है। कस्बे के मोहल्ला फर्रखपुर निवासी सारिफ (35) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। उनका शव मोहल्ले में मरघट के पास मिला। पुलिस को सूचना दिए बिना ही परिजन शव उठाकर घर ले आए। मोहल्ले वालों की सूचना पर सारिफ की पत्नी गुड़िया उर्फ नरगिर मायके से ससुराल आईं। वह घरेलू विवाद के चलते बच्चों के साथ नौ माह से मायके में रह रही थीं। गुड़िया ने शव को दफनाने से रुकवा दिया। पुलिस को ससुराल वालों के खिलाफ तहरीर दी। बताया पति की ईंट से कुचलकर हत्या की गई है। फरीदपुर सीओ संदीप सिंह ने बताया की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सिर में चोट से मौत की पुष्टि हुई। जांच में पता लगा कि सारिफ के छोटे भाई फैजान और उसके दो दोस्तों ने ईंट से सिर को कूचा था। मां नसरीन की तहरीर पर फैजान और उसके दोस्त अमन व जीशान पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई। पुलिस ने आरोपी फैजान को गिरफ्तार किया। फिर वारदात में इस्तेमाल की गई ईंट भी बरामद कर ली गई। फैजान को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से 14 दिन की रिमांड पर जेल भेजा गया है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *