बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान मे रविवार को त्रिलोकचंद डिग्री कॉलेज रहपुरा जागीर मे परशुराम जयंती मनाई। त्रिलोकचंद डिग्री कॉलेज मे रविवार को परशुराम जयंती की अध्यक्षता बिथरी के विधायक डा. राघवेंद्र शर्मा द्वारा की गई। मुख्य अतिथि डा. राघवेंद्र शर्मा ने ब्राह्मण समाज को शिक्षा और वेदों के ज्ञान के प्रति जागरूक किया। कहा कि ब्राह्मण समाज के लिए आवश्यक है कि वह शिक्षा और वेद ज्ञान को अपनाएं। बिथरी के विधायक ने कहा कोई भी ब्राह्मण अनपढ़ न रहे। इसके लिए सभी को प्रयास करना चाहिए। कार्यक्रम में सांसद छत्रपाल गंगवार, विधायक डा. डीसी वर्मा, ब्राह्मण सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंद्रदेव त्रिवेदी, महिला आयोग की सदस्य पुष्पा पांडेय, राजकुमार शर्मा, पवन शर्मा, दिनेश पाण्डे, अंकित शुक्ला, देवेंद्र शर्मा, अनिल शुक्ला, अरुण शुक्ला, मुकेश पांडे, सौरभ पाठक, गौरव मिश्रा, मुकेश शर्मा, शिवम शर्मा, सुमित शर्मा, संजीव शर्मा, राम अवतार पाराशरी, रोहित शर्मा रहे।।
बरेली से कपिल यादव
