फरीदपुर मे पिता की डांट से क्षुब्ध युवक ने खुद को मारी गोली, मौत

फरीदपुर, बरेली। पिता की डांट से क्षुब्ध युवक ने तमंचे से खुद को गोली मार ली। सीने मे गोली लगने के बाद परिवार के लोगों ने घायल युवक को बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने युवक का शव पोस्टमार्टम को भेजा है। पुलिस ने युवक के घर से तमंचा बरामद कर लिया और फॉरेंसिंक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। युवक के प्रेम प्रसंग की चर्चा भी सामने आई है। फरीदपुर के सिमरा बोरीपुर गांव के सुमित कुमार सिंह (28) बजरी बजरफुट की दुकान खोलने के लिए पिता सुनील कुमार सिंह से रुपये मांग रहा था। बुधवार को सुमित ने अपने पिता से दुकान खोलने के लिए रकम मांगी। जिसके बाद सुनील कुमार ने उसे डांट लगा दी। पिता की डांट के बाद सुमित कमरे मे चला गया और रात 11 बजे सुमित ने कमरे मे तमंचे से गोली मार ली। फायर की आवाज सुनकर परिवार के लोग मौके पर दौड़े। सीने मे बांई तरफ गोली लगने के बाद सुमित कमरे मेगिर पड़ा। खून से लथपथ सुमित को कमरे मे पड़ा देखकर परिवार के लोगों में चीख-पुकार मच गई। उसे बरेली के मिशन अस्पताल मे भर्ती कराया। कुछ घंटे इलाज के बाद सुमित ने दम तोड़ दिया। अस्पताल प्रबंधन की ओर से फरीदपुर पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद पुलिस ने घर मे तलाशी लेकर कमरे से तमंचा बरामद कर लिया। इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया कि युवक का शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है। सीना चीरते हुई निकल गई गोली, प्रेम प्रसंग की चर्चा: पिता से झगड़ा होने के बाद सुमित ने सीने पर रखकर तमंचे से गोली चलाई। 315 बोर की गोली सीने को चीरते हुए पर निकल गई। वहीं लोगों मे चर्चा है कि सुमित का एक गांव की लड़की से प्रेम संबंध था। परिवार के लोग उसके प्रेम संबंध के विरोध मे थे। जिसकी वजह से सुमित का पिता से कई बार झगड़ा हो चुका था लेकिन वह युवती से शादी करने पर अड़ा था।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *