प्रेमप्रसंग में रोड़ा था अर्जुन, चौराहे पर मारा था थप्पड़ तो की हत्या

बरेली। अर्जुन हत्याकांड के मुख्य अभियुक्त कुश को बारादरी पुलिस ने गिरफ्तार किया तो उसने प्रेम प्रसंग में बाधक बनने और सार्वजनिक रूप से अपमानित करने की वजह से हत्या करने की बात कबूली। बताया कि बदले की भावना से उसने दोस्तों के साथ साजिश रचकर अर्जुन की हत्या कराई थी। 15 जून की रात साढ़े ग्यारह बजे बारादरी के संजय नगर इलाके में अर्जुन मौर्य नाम के डीजे संचालक की सिर में गोली मारकर हत्या की गई थी। इस मामले में पिता राकेश मौर्य ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पहले आरोपी अर्पित उर्फ पहाड़ी को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया था जो अब जेल में है। एएसपी शिवम आशुतोष सिंह ने बताया कि शनिवार को कुश की डीडीपुरम पार्क के पास से गिरफ्तारी की गई। शाम को उसे कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उसे जेल भेजा गया। पूछताछ मे कुश ने बताया कि उसका अर्जुन की बहन से तीन साल से प्रेम संबंध था। अर्जुन इसका विरोध करता था। 15 जून को अर्जुन ने बेकरी के पास कुश को इसी वजह से सबके सामने थप्पड़ मारा था। इसके बाद कुश ने अपने साथी अर्पित उर्फ पहाड़ी और कपिल के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई। तीनों ने मिलकर अर्जुन को गोसाई गौटिया मंदिर के पास तिराहे पर रोका। विवाद बढ़ने पर अर्पित उर्फ पहाड़ी ने तमंचे से अर्जुन को गोली मार दी। हत्या के बाद आरोपी भाग गए। कुश साथी कपिल का इंतजार कर रहा था, तभी पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *