पेट्रोल पंप के खाते में साइबर फ्रॉड का लेनदेन, मैनेजर गिरफ्तार

बरेली। दो प्रतिशत कमीशन मे मैनेजर ने पेट्रोल पंप का बैंक खाता साइबर ठगों को किराये पर दे दिया। पेट्रोल पंप संचालक की शिकायत पर इज्जतनगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है। इज्जतनगर के ओशी फिलिंग स्टेशन के संचालक अथर्व आर्य ने पुलिस को बताया कि क्योलड़िया निवासी कांता प्रसाद मैनेजर है। 13 अप्रैल को पेट्रोल पंप के व्यावसायिक बैंक खाते मे कुछ संदिग्ध रकम आई। मुंबई से एक व्यक्ति ने उन्हें कॉल किया। बताया कि उनकी पत्नी के साथ साइबर फ्रॉड हुआ है। रकम पेट्रोल पंप के खाते मे ट्रांसफर हुई है। साइबर अपराध की शिकायत भी की। 14 अप्रैल को पेटीएम बिजनेस एप पर 50 हजार रुपये का डिस्प्यूट मैसेज मिला। मैनेजर कांता भूमिका संदिग्ध पाई गई। यह भी सामने आया कि 14 अप्रैल को ठगी की 50 हजार की रकम खाते मे आई। मगर शक होने के कारण आरोपी रकम लेने नही पहुंचा। मगर फोन करके वह रकम ऑनलाइन ट्रांसफर करने का दबाव बनाने लगा। वह 50 हजार के बदले 25 हजार रुपये तक लेने को तैयार था। इंस्पेक्टर सुरेश चंद्र गौतम ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पेट्रोलपंप मैनेजर को गिरफ्तार करके चालान किया गया है। पुलिस ने कांता प्रसाद को हिरासत मे लेकर पूछताछ की तो बताया कि एक व्यक्ति पेट्रोलपंप के खाते मे रकम ट्रांसफर करता है। जिसमे से दो प्रतिशत कमीशन काटकर वह कुछ सेल्समैन की मदद से उसे नकद धनराशि दे देता था। बैंक खाते की डिटेल चेक की तो सामने आया कि यह धंधा करीब 15 दिन से चल रहा था।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *