पुलिस ने मुठभेड़ में पशु तस्कर जाहिद को किया गिरफ्तार, पैर मे गोली लगने से घायल

भोजीपुरा, बरेली। जनपद के थाना भोजीपुरा पुलिस ने सोमवार रात पशु तस्करों पर कार्रवाई करते हुए एक मुठभेड़ के बाद आरोपी जाहिद उर्फ अंडा को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान पुलिस की गोली लगने से आरोपी घायल हो गया। उसके पैर में गोली लगी है। उसका साथी अजीम मौके से भागने में सफल रहा। मुठभेड़ में एक सिपाही विकास भी घायल हुआ है। घायल सिपाही और आरोपी उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने पशु तस्करों की एक बाइक भी मौके से बरामद की। जाहिद उर्फ अंडा के खिलाफ भोजीपुरा थाना क्षेत्र में पशु तस्करी के दो मामले पहले से दर्ज हैं।Tफ़F पुलिस अब फरार हुए अजीम की तलाश में जुटी है। सोमवार रात भोजीपुरा पुलिस पशु तस्करों के खिलाफ अभियान चला रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम का सामना जाहिद उर्फ अंडा और उसके साथी अजीम से हुआ। दोनों ओर से हुई गोलीबारी में जाहिद उर्फ अंडा के पैर में गोली लगी। वह घायल होकर गिर पड़ा और पुलिस ने उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया।।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *