पिल्ला निकालते समय बंद कोल्हू की भट्ठी मे फंसा बच्चा

नवाबगंज, बरेली। बरेली-पीलीभीत हाईवे के पास स्थित गरगइया गांव मे बंद पड़े गन्ना कोल्हू की भट्ठी मे कुत्ते के बच्चे को निकालने गया बच्चा उसमें फंस गया। बच्चे के रोने की आवाज सुनकर लोगों ने उसे बाहर निकालने का प्रयास किया। सफलता नही मिलने पर जेसीबी से भट्ठी को तोड़कर बच्चे को सुरक्षित निकाल लिया गया। थाना नवाबगंज क्षेत्र के बरखन गांव का संतोष अपनी पत्नी जगदेई और बच्चों के साथ पीलीभीत हाईवे पर स्थित गरगईया गांव के पास शाकिर के गन्ना कोल्हू पर मजदूरी करता है। गुरुवार को उसका बेटा विपिन (4) पास मे ही कई वर्षो से बंद गन्ना कोल्हू की भट्ठी के पास खेल रहा था। इस बीच एक कुत्ते का बच्चा भट्ठी मे घुस गया। विपिन उसे निकालने के लिए भट्ठी के अंदर घुस गया। कुत्ते के बच्चे को निकालते समय विपिन उसमे अंदर फंस गया। बच्चे के चीखने की आवाज सुनकर लोगों ने उसे निकालने का काफी प्रयास किया लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। बाद में जेसीबी से भट़्ठी को तोड़कर एक घंटे से अधिक मशक्कत कर बच्चे को सुरक्षित निकाल लिया गया। जिसके बाद उसके परिजनों ने राहत की सांस ली।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *