पचपदरा रिफाइनरी प्रोजेक्ट में आग की घटना के बाद प्रधानमंत्री का दौरा हुआ निरस्त

राजस्थान/बाड़मेर- राजस्थान की पचपदरा स्थित रिफाइनरी प्लांट में सोमवार को भीषण आग लग गई। आग लगने से हड़कंप मच गया। वहीं आग की घटना के बाद पीएम नरेंद्र मोदी का मंगलवार को होने वाला दौरा निरस्त हो गया। मिलीं जानकारी के अनुसार दोपहर दो बजे रिफाइनरी क्षेत्र के सीडीयू-वीडीयू साइड पर एक्सचेंजर फटने से आग लग गई। विस्फोट के बाद आग तेजी से फैल गई, जिससे मौके पर मौजूद कर्मचारियों और अधिकारियों में हड़कंप मच गया। आग की घटना ऐसे समय में हुई जब एक दिन बाद प्रधानमंत्री द्वारा लोकार्पण कार्यक्रम की तैयारियां यद्ध स्तर पर चल रही थी।

घटना के तुरंत बाद रिफाइनरी परिसर में आपात स्थिति जैसी हालात बन गए और एचआरआरएल प्रबंधन व प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। सुरक्षा कारणों से पूरे क्षेत्र को खाली करा लिया गया था। कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। फिलहाल किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं आई है।

आग की सूचना मिलते ही प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गईं। बड़ी संख्या में दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने में जुट गईं। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री की जनसभा को लेकर पहले से तैनात दर्जनों अग्निशमन गाड़ियां तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गए, जिससे राहत कार्य तेजी से शुरू हो सका। दर्जनों दमकलकर्मियों ने आग बुझाने के प्रयास किया। दो घंटे बाद आग पर लगभग काबू पा लिया गया है।

अब मन की बात करते हुए अपनी अपनी आग बुझाने की प्रतिक्रियाएं आना शुरू हो गया है और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा, ”बालोतरा के पचपदरा में रिफाइनरी में आग लगने की खबर सुनकर चिंता हुई। रिफाइनरी हम सभी राजस्थानियों के लिए गर्व करने वाली परियोजना है जिसका कल उद्घाटन होना है। ऐसे समय पर यह घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।” गहलोत ने आगे लिखा कि वह इस कठिन समय में वहाँ मौजूद सभी कर्मचारियों और अधिकारियों की सलामती की प्रार्थना करते हैं। और बाड़मेर बालोतरा पचपदरा लोकसभा क्षेत्र सहित पूरे राज्य में रिफाइनरी क्षेत्र की चर्चाओं का बाजार गर्मियों के मौसम में और भी गर्मी दे रहा है।

— राजस्थान से राजूचारण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *