डॉक्टर की लापरवाही से प्रसूता की हुई थी मौत, अस्पताल सील, पुलिस को भेजी रिपोर्ट

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। थाना क्षेत्र के गांव ठिरिया खेतल की प्रसूता की प्रसव के दौरान मौत के मामले मे डॉक्टर की लापरवाही सामने आई है। खिरका सीएचसी प्रभारी संचित शर्मा ने लापरवाही की रिपोर्ट पुलिस को भेज दी है। साथ ही कस्बे के शाही रोड स्थित न्यू लाइफ लाइन अस्पताल को स्थायी रूप से सील कर दोषी पाए जाने की रिपोर्ट चस्पा कर दी गई है। ठिरिया खेतल निवासी रामप्रकाश की पत्नी राजकुमारी (30) की 8 जून को शाही रोड स्थित न्यू लाइफ लाइन अस्पताल मे प्रसव के दौरान मौत हो गई थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया था लेकिन स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट न आने के कारण केस दर्ज नही हुआ था। बुधवार को सीएचसी प्रभारी संचित शर्मा ने डॉक्टर की लापरवाही से मौत होने की रिपोर्ट पुलिस व पीड़ित को भेजी। रिपोर्ट के मुताबिक प्रसव सर्जन डॉ. रफीक ने किया जबकि रजिस्ट्रेशन मे सर्जन प्रदीप कुमार दर्ज है। अस्पताल का रजिस्ट्रेशन 30 अप्रैल 2026 को ही समाप्त हो चुका था। इसके अलावा रेफर किए गए बरेली के अतुल चारु अस्पताल और न्यू लाइफ लाइन अस्पताल के बयानों मे भी भिन्नता है। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीन कुमार ने बताया कि अभी रिपोर्ट नही मिली है। रिपोर्ट मिलते ही केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *