बहेड़ी, बरेली। जनपद के थाना बहेड़ी क्षेत्र के गांव मितीपुर मे गोवंशीय पशु के अवशेष मिले है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और वहां अवशेष और मांस के सैंपल लेकर परीक्षण को भेजा है। मौके से दो बोरे मांस और दो सिर मिले हैं। घटना को लेकर लोगों में गुस्सा फैल गया। मितीपुर मे कैनाल नाले के पास नत्थूराम पुत्र मनी राम के खेत में मांस और हड्डियों के अवशेष पड़े मिले। गौ रक्षा हिन्दू दल के जिलाध्यक्ष देवेंद्र भास्कर,युवा जिलाध्यक्ष रजत पंडित, बजरंग दल के शानू गंगवार सहित कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और सूचना पुलिस को दी। प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार शर्मा मौके पर पहुंचे। वहां मांस के दो बोरे दो सिर मिले। प्रभारी निरीक्षक ने घटनास्थल का जायजा लेकर मांस और हड्डियों के अवशेष के सैंपल लेकर जांच को भेज दिए। पुलिस ने अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गोरक्षा हिन्दू दल के लोगों ने कहा है कि कार्रवाई की जाए, अगर नही तो वह आंदोलन करेंगे। गोवंश पर टिप्पणी से लोगों में आक्रोश : आंवला। मोहल्ला अनुपुरा मे एक युवक ने सोशल मीडिया पर गोवंश पर टिप्पणी की है। जिससे लोगों गुस्सा है। पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है। मोहल्ला खेड़ा के अवधेश ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 23 अप्रैल को उनकी एक फेसबुक पोस्ट पर अनुपुरा निवासी इरफान पठान ने गोमाता को लेकर आपत्तिजनक और भड़काऊ टिप्पणी की। जांच पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।।
बरेली से कपिल यादव
