खेतों मे पशुओं के अवशेष मिलने पर फैला रोष, हंगामा, झाड़ियों में बंधे मिले दो पशु

हाफिजगंज, भोजीपुरा(बरेली)। जनपद के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों मे जंगल के भीतर गौवंशीय पशुओं के अवशेष और कंकाल मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और पुलिस के खिलाफ नाराजगी जताते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने दोनों मामलों में जांच शुरू कर दी है और अवशेषों के नमूने जांच के लिए भेजे जा रहे है। हाफिजगंज क्षेत्र मे संरक्षित पशु काटे जाने का मामला सामने आया है। गुरुवार को गांव साबरखेड़ा के खेतिहर इलाके मे पशुओं के अवशेष मिलने से लोगों में रोष फैल गया। सूचना पर हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुटी रही। इस दौरान कार्यकर्ताओं को पास के ही एक खेत मे दो गोवंशीय पशु बंधे मिले। जिन्हें पुलिस की मौजूदगी मे मुक्त कराया गया। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि इलाके मे लंबे समय से पशु तस्कर सक्रिय है जो इलाके मे संरक्षित पशुओं को काट रहे है। हाफिजगंज थाना क्षेत्र के गांव साबरखेड़ा के हिंदू जागरण मंच के जितेंद्र शर्मा पुजारी और आरएसएस प्रमुख खंड सेवा के टाकेश्वर प्रसाद ने बताया कि गांव के पास बहगुल नदी के किनारे खेतों में झांड़ियां हैं। जहां पर बृहस्पतिवार को बच्चे बेर तोड़ने गए तो वहां गोवंशीय पशु कटा पड़ा देखा। बच्चों ने ग्रामीणों को सूचना दी। जानकारी होने पर संगठन के लोग भी मौके पर पहुंच गए। वहां पर एक पशु का सिर व अवशेष पड़े देखे। आसपास खेतों में देखा तो पशुओं के कंकाल भी बिखरे पड़े थे। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। इस पर हल्का दरोगा नितेश चौधरी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस घटनास्थल पर जांच पड़ताल की। वहां मौजूद लोगों ने घटना पर विरोध जताया। इस बीच एक खेत से पशुओं की आवाज पर संगठन के लोग उधर भी देखने गए तो वहां पर दो गोवंशीय पशु बंधे मिले। इन पशुओं को पुलिस की मौजूदगी में मुक्त कराया गया। संगठन के लोगों ने प्रशासन से मामले की गंभीरता से जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। वही भोजीपुरा के हंसा गांव के जंगल मे भी गुरुवार को संरक्षित पशु के अवशेष मिलने से हंगामा खड़ा हो गया। सूचना पर बजरंग दल के जिलाध्यक्ष विवेक गंगवार समेत कई हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और पुलिस पर दिलाई का आरोप लगाया। मौके पर पहुंचे एसएसआई टीपी सिंह ने पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. धीरज पाल गंगवार को बुलाकर अवशेष का नमूना जांच के लिए भिजवाया। एसएसआई ने बताया कि अज्ञात मांस तस्करों के खिलाफ रिपोर्ट बर्ज कर ली गई है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। राष्ट्रीय बजरंग दल के जिलाध्यक्ष विवेक गंगवार, विवेक कुमार सिंह, शानू गंगवार, केशव गंगवार, राजीव कुमार आदि मौजूद रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *