आगरा महासम्मेलन मे बरेली टीम का हुआ सम्मान

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। आगरा मे आयोजित एक व्यापारी महासम्मेलन में बरेली जिले की टीम को व्यापारियों के हित में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। यह सम्मान प्रदेश के लगभग 50 जिलों से आए पदाधिकारियों और व्यापारी प्रतिनिधियों की मौजूदगी में प्रदान किया गया। इस सम्मेलन में बरेली उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला अध्यक्ष अकरम खान को उनकी टीम सहित विशेष रूप से सम्मानित किया गया। उन्हें जिले में व्यापारियों की समस्याओं के त्वरित समाधान और संगठन को मजबूत करने मे उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सराहा गया। लोकेश अग्रवाल ने बिजली की समस्याओं, व्यापारिक सुरक्षा, भ्रष्टाचार और जटिल कर व्यवस्था के खिलाफ निर्णायक संघर्ष का समय आने की बात कही। सम्मेलन में जिला महासचिव कमल गुप्ता, राजेश दीवाकर, डॉ. मुदित प्रताप सिंह, जावेद आलम सलमानी और प्रदीप गर्ग सहित बड़ी संख्या में व्यापारी नेता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *