बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। कस्बे मे शनिवार को सुधा गैस एजेंसी पर तहसीलदार मीरगंज आशीष कुमार सिंह ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कई गंभीर अनियमितताएं सामने आई, जिससे अन्य गैस एजेंसियों मे हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान कमर्शियल और घरेलू दोनों प्रकार के गैस सिलेंडरों के स्टॉक का मिलान किया गया। जांच में पता चला कि हाल ही में आई गैस सिलेंडरों की खेप को स्टॉक रजिस्टर में दर्ज नहीं किया गया था। तहसीलदार ने मैनेजर से स्पष्टीकरण मांगा लेकिन वह संतोषजनक जवाव नही दे पाए। गैस गोदाम मे एक और बड़ी लापरवाही सामने आई। सिलेंडरों का वजन करने वाली मशीन खराव मिली। मौके पर मौजूद मैनेजर मशीन खराब होने का कारण नही बता सके। जिसके बाद दूसरी जगह से वजन मशीन मंगवाकर जांच की गई। साथ ही प्राप्त हुए भरे सिलेंडरों में से 30 सिलेंडर बिना स्टॉक रजिस्टर में दर्ज किए ही वितरण के लिए निकाल दिए गए थे। रजिस्टर मे ओवरराइटिंग भी मिली। जिसे प्रशासन ने गंभीर लापरवाही माना। तहसीलदार ने मौके पर ही एजेंसी प्रबंधन को फटकार लगाई और व्यवस्थाएं तुरंत सुधारने के निर्देश दिए। मामले मे आगे की कार्रवाई के लिए नोटिस जारी करने की बात कही गई है। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि उपभोक्ताओं के हितों से खिलवाड़ बर्दाश्त नही किया जाएगा। आपको बता दें कि इसी गैस एजेंसी पर गत दिनों एक ग्रामीण ने गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायत की थी।।
बरेली से कपिल यादव
