बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। शनिवार को कस्बा और ग्रामीण क्षेत्रों में वट सावित्री व्रत श्रद्धा एवं आस्था के साथ मनाया गया। सुहागिन महिलाओं ने पति की लंबी आयु और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना को लेकर व्रत रखकर वट वृक्ष की पूजा-अर्चना की। कस्बा के लंगड़े बाबा मढ़ी मंदिर पर सुबह से महिलाओं ने वट वृक्ष की परिक्रमा कर कच्चा सूत बांधा। महिलाओं ने सावित्री-सत्यवान की कथा सुनी और परिवार की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। मंदिर पर सुबह से ही महिलाओं की भारी भीड़ जुटी रही। पूजन के दौरान महिलाओं ने सावित्री-सत्यवान की कथा सुनी और परिवार की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। बाजारों में भी पूजा सामग्री, फल-फूल और प्रसाद की दुकानों पर चहल-पहल बनी रही।।
बरेली से कपिल यादव
