यूआईडीएआई का पहला सेवा केंद्र बरेली मे शुरू, यहां होंगे आधार कार्ड से जुड़े सारे काम

बरेली। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने बरेली में अपने पहले आधार सेवा केंद्र का संचालन सुचारू रूप से शुरू कर दिया है। राजेंद्रनगर मे गुलमोहर पार्क के पास खुले इस केंद्र के बाद अब स्थानीय लोगों को आधार से जुड़ी सभी सेवाओं के लिए भटकना नही पड़ेगा। बताया जा रहा है कि इस सेवा केंद्र में आधार से संबंधित हर छोटी-बड़ी समस्या का समाधान एक ही छत के नीचे किया जा रहा है। यहां लोग न केवल अपना नया आधार कार्ड बनवा सकते है बल्कि पुराने आधार मे नाम, पता, मोबाइल नंबर, ई-मेल आईडी, फोटो, जन्मतिथि, लिंग और बायोमेट्रिक (उंगलियों के निशान व आंख की पुतली) को भी अपडेट करा सकते हैं। इस केंद्र को पूरी तरह डिजिटल और आधुनिक तकनीक से लैस किया गया है। इसका संचालन पासपोर्ट सेवा केंद्र की तर्ज पर हो रहा है, जहां हर काम के लिए अलग-अलग काउंटर और प्रशिक्षित कर्मचारी तैनात किए गए है। वही केंद्र में प्रतिदिन लगभग 1500 आवेदनों की प्रक्रिया करने की क्षमता है, जिससे लोगों का काम बिना किसी देरी के तेज गति से हो रहा है। इसके अलावा, नागरिकों के मार्गदर्शन के लिए विशेष हेल्पडेस्क भी बनाई गई है। आधार केंद्र के बढ़ते दबाव को देखते हुए यह केंद्र सप्ताह के सातों दिन तक खुला रहेगा। लंबी लाइनों और प्रतीक्षा समय से बचने के लिए नागरिक यूआईडी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पहले से ऑनलाइन अपॉइंटमेंट भी बुक कर सकते है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *