भाजपा की प्रचंड जीत पर बाबा विश्वनाथ और मां गंगा का जताया आभार

* मां गंगा की आरती उतारकर किया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिनंदन

वाराणसी- गंगोत्री से गंगासागर तक बीजेपी का भगवा ध्वज फहराने के अवसर पर नमामि गंगे ने मंगलवार को श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वारा से आरती उतार कर बाबा विश्वनाथ और मां गंगा का आभार जताया । पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिनंदन किया। भय, तुष्टीकरण और घुसपैठियों को संरक्षण देने वाली ममता सरकार को करारा जवाब देने के लिए बंगाल की जनता को कोटि-कोटि नमन किया गया। श्रीकाशी विश्वनाथ और मां गंगा से पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत के सर्वांगीण विकास के लिए आशीर्वाद मांगा । नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक व नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर राजेश शुक्ला ने कहा कि यह टीएमसी के ‘भय’ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति विश्वास की जीत है। यह उन परिवारों के धैर्य की जीत है, जिन्होंने हिंसा सहते हुए भी कभी भगवा ध्वज का साथ नहीं छोड़ा। हर कार्यकर्ता के लिए यह गर्व का क्षण है कि गंगोत्री में मां गंगा के उद्गम से लेकर गंगासागर तक, आज हर जगह बीजेपी का भगवा ध्वज शान से लहरा रहा है। आयोजन में प्रमुख रूप से नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक व नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर राजेश शुक्ला, अमृता सिंह, प्रवीण सिंह, कामिनी सिंह, सुरेश, सुरेंद्र अरोड़ा, अभिषेक सिंह एवं बड़ी संख्या में नागरिक शामिल रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *