बरेली की नौ की नौ सीटों पर लहराएगा सपा का परचम- शुभलेश यादव

बरेली। समाजवादी पार्टी के दूसरी बार जिलाध्यक्ष बने शुभलेश यादव का कहना है कि उनका लक्ष्य इस बार विधानसभा की चुनाव सभी नौ की नौ सीटें जीतने का है। इसके लिए वह नए सिरे बूथों की समीक्षा करेंगे। कमजोर बूथों पर मजबूत साथियों को जिम्मेदारी देकर उसे अधिक से अधिक मजबूत बनाएंगे। जिलाध्यक्ष बनने के बाद गुरुवार को पहली बार पार्टी कार्यालय पर पहुंच शुभलेश यादव का महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी के नेतृत्व में स्वागत किया गया। इस दौरान शुभलेश यादव ने निष्क्रिय नेताओं से अपील करते हुए कहा या तो अब पार्टी के लिए काम की आदत डाल लें या काम करने वालों को आगे आने दे। उन्होंने कहा कि पार्टी की मजबूती के लिए अब किसी को घर बैठने नही दिया जाएगा। महानगर अध्यक्ष ने पार्टी की बेहतरी और मजबूती के लिए पूरा सहयोग करने की बात कही। इस दौरान पूर्व विधायक विजय पाल सिंह, सुल्तान बेग, पूर्व मेयर सुप्रिया ऐरन, इंजीनियर अनीस अहमद, राजेश अग्रवाल, संजीव सक्सेना, अगम मौर्य, कदीर अहमद, डॉ. अनीस बेग, शिव प्रताप यादव, सुधीर यादव, अशोक यादव, मनोहर पटेल, स्मिता यादव आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *