फरीदपुर के ढकनी रजपुरी गांव मे वारदात से सनसनी, घटना अंजाम देने के बाद आरोपी बेटा बहू फरार, तलाश रही पुलिस

फरीदपुर, बरेली। फरीदपुर के ढकनी रजपुरी गांव मे जमीन को लेकर पिता पुत्र मे इतना ठन गई कि पुत्र ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर पिता पर फरसा से हमला कर दिया। घायल अवस्था में पिता को अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। बेटा और बहू घटना को अंजाम देने के बाद से फरार है। पुलिस के मुताबिक मारपीट की धारा में एफआईआर दर्ज की गई थी। जिसमें हत्या की धारा बढ़ाई जाएगी। आरोपी बेटे और बहू की तलाश में दबिश दी जा रही है। गांव के 60 वर्षीय डालचंद्र उर्फ डोरीलाल राठौर फेरी लगाकर ठेले पर मसाले बेचने का काम करते थे। गांव में ही डालचंद्र के पास 12 बीघा जमीन थी। जिसमें से वो चार बीघा कुछ समय पहले बेच चुका था। उससे जो रुपया मिला। तो उसने अपना घर बनवाया और कुछ पैसा बेटा बहू ने ले लिया। डालचंद्र के परिवार मे बेटा गोपीचंद और उसकी पत्नी ज्ञान देवी के अलावा दो बेटे दीपू और प्रदीप है। बची हुई आठ बीघा जमीन को बेचने और उसका पैसा देने का दबाव गोपीचंद और ज्ञान देवी लगातार बना रहे थे। डालचंद्र ने जमीन बेचने से मना किया तो दोनो ने डालचंद्र की हत्या की योजना बनाई। 15 जून की सुबह पांच बजे डालचंद्र घर में सो रहे थे। इसी दौरान बेटा गोपीचंद और बहू ज्ञान देवी ने डालचंद्र्र को घर में बंद करके फरसे से हमला कर दिया। खून से लतपथ डालचंद्र जान बचाकर भागने लगे तो बेटे-बहू ने उन्हें आंगन में गिरा दिया। हॉकी से प्रहार कर दोनों हाथ तोड़ दिए। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। आरोपी गोपीचंद और उसकी पत्नी ज्ञान देवी मौके से फरार हो गए। परिवार के लोग डालचंद्र को थाने लेकर गये। पुलिस ने उन्हें बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। शुक्रवार को डालचंद्र की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने डालचंद्र का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया कि मुकदमे में हत्या के आरोप को शामिल किया जाएगा। दोनों की गिरफ्तार के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *