पुलिस ने किशोरी से छेड़छाड़ के आरोपी को भेजा जेल

मीरगंज, बरेली। जनपद के थाना मीरगंज पुलिस ने हुरहुरी चौराहा के पास किशोरी को खेत में खींच कर छेड़छाड़ करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पूछताछ कर आरोपी को जेल भेज दिया। क्षेत्र के गांव की महिला ने 10 वर्षीय पुत्री को अंडा खिलाने का झांसा देकर गन्ना के खेत में खींच कर छेड़छाड़ करने का आरोप गांव के युवक पर लगाकर थाने में 23 जून को मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने जांच कर मुकदमा में पॉक्सो एक्ट की बढोतरी की। गुरुवार को उपनिरीक्षक रेनू रानी एवं अमरपाल सिंह ने पुलिस के साथ हुरहुरी चौराहा के पास छापा मार कर अमन पुत्र लखपत निवासी ग्राम ठिरिया बुजुर्ग, मीरगंज को गिरफ्तार कर लिया। एसओ रवि कुमार ने बताया मुकदमा दर्ज होने की जानकारी मिलने पर आरोपी बाहर भागने की फिराक में था। पुलिस ने सूचना मिलने पर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *