पीएमवीबीआरवाई से युवाओं को मिलेगा सीधा लाभ- डॉ. अरुण कुमार

बरेली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना (पीएमवीबीआरवाई) के तहत 2,400 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि (इंसेंटिव) वितरण कार्यक्रम का शुक्रवार को एसआरएमएस रिद्धिमा में सीधा प्रसारण किया गया। ईपीएफओ कार्यालय बरेली की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना ने योजना को देश के युवाओं और उद्यमियों के लिए महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि पीएमवीबीआरवाई के माध्यम से नए रोजगार से जुड़ने वाले युवाओं और नियोक्ताओं को प्रोत्साहन राशि का लाभ सीधे डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के जरिए मिलेगा, जिसमें बरेली के लाभार्थी में शामिल हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर बढ़ाना और उद्योगों को अधिक रोजगार सृजन के लिए प्रोत्साहित करना है। कार्यक्रम में भविष्य निधि आयुक्त अनिल कुमार समेत अन्य अधिकारियों, कर्मचारियों और लाभार्थियों ने प्रधानमंत्री के संबोधन का सीधा प्रसारण देखा।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *