नीरज स्मृति सम्मान से सम्मानित हुईं सीमा गंगवार

बरेली- अंतर्राष्ट्रीय मातृ दिवस के उपलक्ष में आयोजित नीरज स्मृति सम्मान 2026 राष्ट्रपति पुरस्कार विजेता लाल बहादुर गंगवार की धर्मपत्नी समाज सेविका सीमा गंगवार को दिया गया भव्य कार्यक्रम के आयोजन की मुख्य अतिथि उपनिदेशक सूचना नीतू कनौजिया ने कहा महिलाओं का सम्मान करके साहित्यकार कृष्ण स्वरूप सक्सेना बहुत ही पुनीत कार्य कर रहे हैं यह महिलाओं के प्रति उनकी श्रद्धा को दर्शाता है उनके द्वारा प्रत्येक वर्ष करवा चौथ का व्रत रखना एक स्मरणीय कार्य है जो अपनी पत्नी स्वर्गीय नीरज सक्सेना के प्रति आदर सम्मान को प्रकट करता है कार्यक्रम में साहित्य भूषण सुरेश बाबू मिश्रा ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंद्रदेव त्रिवेदी सह जिला विद्यालय निरीक्षक एवं जीआईसी के प्रधानाचार्य डॉक्टर अवनीश यादव भारत सेवक समाज के मंडल अध्यक्ष सुबोध जोहरी एडवोकेट बामसेफ के पूर्व अध्यक्ष रमेश सागर राष्ट्रपति पुरस्कार विजेता रवि प्रकाश शर्मा आदि ने मातृ दिवस एवं नीरज स्मृति सम्मान समारोह में अपने विचार रखें इस अवसर पर हिमांशु गंगवार रश्मि उपाध्याय अर्चना शर्मा नीतू गोस्वामी मनोज गंगवार लालाराम रजनीश सक्सैना लाल गंगवार आदि को भी उनकी उपलब्धियां पर फूल मालाओं से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक लाल बहादुर गंगवार ने कहा प्रत्येक वर्ष नीरज स्मृति सम्मान कार्यक्रम का आयोजन कर समाज सेवा का पर्याय बने कृष्ण स्वरूप सक्सेना एक अद्भुत कार्य कर रहे हैं जो सराहनीय है कार्यक्रम का संचालन डॉ रवि प्रकाश ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *