दृढ़ संकल्प-मेहनत के दम पर चमके मेधावी, एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर दी बधाई

बरेली। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन (सीबीएसई) ने बुधवार को 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया। इसमें नाथनगरी बरेली की मेधाओं ने अपनी चमक बिखेरी। परीक्षा परिणाम में श्रेष्ठ प्रदर्शन कर छात्रों ने जहां अपने स्कूलों का नाम रोशन किया। वही जनपद स्तर पर भी अपनी श्रेष्ठता का परचम लहराया। 12वीं में छात्रों ने 99 प्रतिशत से अधिक तक अंक लाकर अपनी मेहनत का लोहा मनवाया। बता दें सीबीएसई के 91 विद्यालयों में 12वीं कक्षा में 4761 छात्र-छात्राओं ने इस बार परीक्षा दी थी। सीबीएसई द्वारा साइंस, कॉमर्स और ह्यूमनिटीज विषय पढ़ाए जाते है। सीबीएसई बोर्ड परीक्षा परिणाम इस वर्ष भी सीधे उमंग ऐप के जरिए डीजी लॉकर में जारी किया गया। परिणाम आने के बाद बच्चों ने डीजी लॉकर से मार्कशीट डाउनलोड की। बच्चों के साथ-साथ स्कूलों का परिणाम भी डीजी लॉकर के जरिए जारी किया गया। यह पहल दूसरी बार बोर्ड की ओर से की गई थी। बच्चों को अब अलग से मार्कशीट लेने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। किसी भी प्रतियोगी परीक्षा के लिए यहीं से मार्कशीट डायरेक्ट डाउनलोड कर सकेंगे। जारी परिणाम में इस बार चिक्कर इंटरनेशनल की मानवी पटेल 99.60% फीसदी अंक प्राप्त कर स्कूल के साथ-साथ जिला व प्रदेश टॉप करने के साथ ही राष्ट्रीय स्तर पर संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। कांपिटेंट स्कूल में प्रेरणा ने किया टॉप : बरेली। कांपिटेंट स्कूल में कक्षा 12 के रिजल्ट में प्रेरणा भारद्वाज ने 91 फीसदी अंक हासिल कर स्कूल टॉप किया। अताउर रहमान 89 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। अर्सला फातिमा ने 87 प्रतिशत अंक हासिल कर तीसरा स्थान पाया। प्रबंधक बिपिन अग्रवाल और सहायक प्रबंधक डॉ आरए शर्मा व प्रिया अग्रवाल के साथ ही प्रधानाचार्य डॉ बीके शर्मा और उप प्रधानाचार्य नूतन सिंह ने सफल छात्रों को बधाई दी। माधव राव सिंधिया में छात्रों का धमाल : बरेली। माधवराव सिंधिया पब्लिक स्कूल का इंटर का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा। 200 छात्रों ने इस बार इंटर की परीक्षा दी थी। इसमें 30 से अधिक विद्यार्थियों ने 90 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त कर स्कूल की शैक्षणिक गुणवत्ता को सिद्ध किया है। छात्रा अधी श्री स्वास्तिका मिश्रा ने 96.2 फीसदी अंकों के साथ स्कूल टॉप किया। शुभांग ने 96 फीसदी, आभास सिंह राठौर ने 95.2 फीसदी, चित्रांश गंगवानी ने 95 फीसदी, आरोही सागर ने 95 फीसदी, जपसिमरन कौर ने 92.4 फीसदी, रिद्धिमा बासु राय ने 92 फीसदी, काव्या खंडेलवाल ने 91.6 फीसदी, रभ्या कृष्णन ने 90 फीसदी अंक प्राप्त किए। प्रबंधक डॉ. सौरभ कुमार अग्रवाल ने सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि माधवराव सिंधिया पब्लिक स्कूल वर्ष 2012 से निरंतर बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट परिणाम देता आ रहा है। कई वर्षों से स्कूल का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा है। प्रधानाचार्या डॉ. प्रियंका सरकार ने कहा कि यह सफलता केवल अंकों की नहीं, बल्कि निरंतर परिश्रम का परिणाम है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *