फतेहगंज पश्चिमी, बरेली। आंधी तूफान रुकने के बाद जिले भर मे सड़क पर धराशाई होर्डिंग्स और पोल का नजारा देखने को मिला। आंधी बारिश के दौरान दामोदर स्वरूप पार्क मे एक पोल गिरने से अफरा-तफरी का माहौल हो गया। जबकि पोस्टमार्टम हाउस रोड और तहसील गेट पर एक-एक पेड़ जमीदोज हो गए। आपको बता दें कि शहर का मौसम मंगलवार सुबह सुहाना हो गया। आंधी के साथ मूसलाधार बरसात के बाद लोगों ने राहत महसूस की। मौसम विशेषज्ञों ने तेज बारिश का अनुमान लगाया था। लिहाजा सुबह से आसमान मे बादल छाने से मौसम में ठंडक रही। सुबह करीब 10 बजे के बाद आसमान में काले बादल छाने शुरू हो गए। आंधी की आशंका देख लोगों ने जल्दी-जल्दी अपने गंत्वयों तक पहुंचना शुरू कर दिया। सुबह करी 10:45 बजे तेज आंधी चलने लगी। जिसमें कई जगह होर्डिंग और पेड़ तक धराशायी हो गए। आंधी के साथ मूसलाधार बरसात भी शुरू हो गई। बारिश के कारण तापमान में तेजी के साथ गिरावट दर्ज की गई। सुबह 11 बजे तापमान 34 ड्रिगी सेल्सियस तक पहुंच गया। मंगलवार की सुबह आई आंधी-बारिश मे सैकड़ों पेड़ उखड़ गए। ये पेड़ टूटकर बिजली लाइनों पर गिर गए जिससे लाइनें क्षतिग्रस्त हो गई और आपूर्ति ठप हो गई। घरों पर पड़े छप्पर, टिन शेड और सोलर पैनल उड़ गए। आंधी-बारिश मे 33 केवीए की लाइन पर पेड़ गिरने से नगरीय व ग्रामीण उपकेंद्र ठप हो गए। सिंधौली चौराहे के पास ढाबा के कमरों की छत की टिन की चादरें उड़ गई। मलबा गिरने से मेज-कुर्सियां क्षतिग्रस्त हो गईं। लभेड़ा के दुर्गा प्रसाद में कुंवरसेन की दो मंजिला मकान की छत की टिन की चादरें आंधी में उड़कर 100 मीटर दूर गिरी। दीवर भी गिर गई। चुरई दलपतपुर की फ्लाईओवर के पास की गौंटिया के अनुदेशक सुनीता सिंह के मकान पर लगे सोलर पैनलों में दो पैनल आंधी में उड़ गए। नगरिया सादात क्रासिंग के पास बिजली की लाइन पेड़ गिरने से क्षतिग्रस्त हो गई। टीजी-टू वाहिद हुसैन ने बताया कि मीरगंज टोल प्लाजा तक 100 पेड़ मेन लाइन पर गिरे मिले। ग्रामीण उपकेंद्र के अवर अभियंता रामदेव वर्मा ने बताया कि आंधी में ब्रेक डाउन हो गया। पहले मेन लाइन की पेट्रोलिंग कराई गई। मेन लाइन शाम सात बजे चालू हो गई है। फतेहगंज पश्चिमी के शाही रोड पर आंधी मे दीपक, लोधीनगर की बाइक गड्ढे मे गिर गई। दीपक घायल हो गए। परिजन उन्हें अस्पताल ले गए। आंधी-बारिश से रहपुरा अंडरपास के पास पेड़ टूट कर 33/11 केवी बिजली लाइन पर गिर गया। लाइन क्षतिग्रस्त होने से आपूर्ति ठप हो गई। इससे कस्बा एवं 36 गांवों, राजश्री मेडिकल कॉलेज की बिजली आपूर्ति बाधित रही। एसडीओ अंकित द्विवेदी व जेई रमेश गौतम के नेतृत्व मे कर्मचारी क्षतिग्रस्त लाइनों को ठीक करने में जुट गए। शाम को आपूर्ति बहाल हो गई। कस्बा के दीपक मिश्रा के छत की टिन की चादरें उड़ गई। बंटी सिंह की दीवार गिर गई। राजश्री मेडिकल कॉलेज में बिल्डिंग में लगे शीशे टूटकर गिरने से एक एम्बुलेंस और चार कारे क्षतिग्रस्त हो गईं। आंधी में 11000 केवीए की लाइन के 18 खंभे एवं एलटी लाइन के 16 खंभे टूट गए। शाही रोड, भोजीपुरा फतेहगंज रोड पर पेड़ गिरने से घंटों जाम लगा रहा। क्षेत्र के गांव चिटौली मे सुबह लगभग 11 बजे के करीब आंधी तूफान और बारिश आने के कारण रोड के किनारे खड़े दो पेड़ गिरने से बिजली के तीन खंभे गिर गए। जिससे यातायात भी वर्जित हुआ। गनीमत रही उस समय बिजली नही आ रही थी। नही तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था। शाही मे बारिश के साथ आए तूफान ने क्षेत्र में भारी तबाही मचा दी। दर्जनों बिजली के पोल टूटकर गिर गए। बड़ी संख्या में पेड़ धराशायी हो गए। टिनशेड उड़ गए। धनेटा-शीशगढ़ रोड पर भिटोली से फिरोजपुर के बीच बिजली के आठ खंभे टूटकर सड़क पर गिर गए। जिससे एक घंटे तक मार्ग बाधित रहा। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर सड़क से पोल और पेड़ हटाए। फतेहगंज पूर्वी मे आंधी-बारिश से उड़ गया गरीब का आशियाना तीन महा पूर्व आई थी प्रधानमंत्री आवास योजना की पहली किस्त दूसरी किस्त ना आने से निर्माण कार्य अधूरा पड़ा था। उत्तमगंज निवासी राम रतन पुत्र इतवारी लाल ने बताया कि मंगलवार को लगभग 12:00 बजे बहुत तेज आंधी-बारिश से उसके अधबने घर की चौखट व दीवार धराशाई हो गई। राम रतन ने बताया कि वह बेहद गरीब है और प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत उसका आवास स्वीकृत था।तेज आंधी से उसकी बनी दीवार एवं चौखट उखड़ कर गिर पड़ी। प्रधानमंत्री आवास योजना की किस्त जारी न होने के कारण गरीब की रातें फिर भी जग कर ही कटेगी। टिसुआ गांव मे शिवपुरी मार्ग पर करीब एक महीने पहले सम्राट चन्द्रगुप्त मौर्य का स्मृति द्वार लगवाया गया था जो कि मंगलवार को तेज रफ्तार से आयी आंधी में उड़ गया। आसपास के दुकानदार बच गए। गनीमत रही कि किसी के कोई चोट नही आई है। दुकानदारों का कहना है कि जब महापुरुषों के हित में किये गए कार्यों में ही कोताही बरती जा रही है फिर जनता के साथ क्या होता होगा। दुकानदार बाबू, विकास, नरेंद्र, अजीत, असलम की दुकानों के ऊपर गिरा था स्मृति द्वार। शीशगढ़ क्षेत्र में बारिश के साथ आई आंधी में पेड़ और खंभे टूटने से बिजली की लाइनें क्षतिग्रस्त हो गईं। टीजी-टू राम यादव ने बताया कि पेट्रोलिंग कर 33 केवीए की लाइन को दुरूस्त कर तीन घंटे बाद बिजली आपूर्ति बहाल की जा सकी। लाइनमैन हर प्रसाद ने बताया बारिश के दौरान गीले पेड़ पर चढ़ते समय पैर फिसलते है। रिठौरा मे मंगलवार को तेज आंधी और बारिश से कस्बे में एक नवनिर्मित मकान की तीसरी मंजिल पर बनी दीवार अचानक गिर गई, जिसकी चपेट में आकर राहगीर घायल हो गया। मोहल्ला नई बस्ती निवासी इतवारी के नवनिर्मित मकान की तीसरी मंजिल पर बनी मोमटी की दीवार मंगलवार को तेज आंधी और बारिश में अचानक गिर गई। हादसे के समय मोहल्ले के ही लालाराम वहां से गुजर रहे थे, जो दीवार की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने घायल लालाराम को बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।।
बरेली से कपिल यादव
