बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। थाना क्षेत्र के गांव माधौपुर व इस्लामनगर मे शुक्रवार की रात चोरों ने कई घरों को निशाना बनाया। जिसमें दो घरों से लाखों रुपये के जेवर, नकदी और सामान साफ कर दिया जबकि कई अन्य घरों मे चोरी के प्रयास असफल रहे। गांव निवासी अकरम पुत्र असगर के घर के पीछे की दीवार काट कर चोर अंदर घुस गए। परिवार के लोग घर के बाहर सो रहे थे। चोर घर से सोने-चांदी के जेवर, नकदी और अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए। वही दिलशाद के घर मे भी चोर दीवार फांदकर घुस गए और अलमारी का ताला तोड़कर उसमे रखे जेवर, नए कपड़े और अन्य सामान चोरी कर लिया। सुबह परिवार के लोगों को घटना की जानकारी हुई तो घर का सामान बिखरा पड़ा मिला। इसके अलावा मोहम्मद हसन और तौफीक के घरों में भी चोरों ने घुसने का प्रयास किया लेकिन सफलता नही मिल सकी। निर्माणाधीन इरशाद के मकान से चोर सरिया का एक बंडल भी उठा ले गए। वही हारून के घर मे सेंध लगाने के दौरान आवाज होने पर परिवार जाग गया। जिससे चोर मौके से भाग निकले।चोरी की घटना से ग्रामीणों में दहशत है। लोगों ने पुलिस से रात मे गश्त बढ़ाने और जल्द चोरी की घटनाओं का खुलासा करने की मांग की है। थाना प्रभारी प्रयागराज सिंह ने बताया दो घरों मे चोरी हुई है। जांच की जा रही चोरी की घटना का जल्द खुलासा किया जाएगा।।
बरेली से कपिल यादव
