केसर मिल बिकने का बाद ही मिलेगा किसानों को भुगतान

बहेड़ी, बरेली। जनपद के थाना बहेड़ी क्षेत्र मे केसर मिल को बेचने के बाद प्रबंधन किसानों को गन्ने का भुगतान देगा। डीएम और गन्ना अफसरों की मध्यस्थता में हुए वार्ता के बाद मिल प्रबंधन ने किसानों को उक्त आश्वासन दिया। तक किसानों ने धरना खत्म कर दिया। पिछले और इस सीजन के गन्ने का भुगतान को लेकर भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट 11 मई से केसर मिल के प्रशासनिक भवन गेट पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे थे। किसानों का प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को डीएम से मिला था। डीएम अविनाश सिंह, एडीएम प्रशासन पूर्णिमा सिंह, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट इशिता किशोर, उप गन्ना आयुक्त राजेश मिश्र, जिला गन्ना अधिकारी दिलीप कुमार सैनी समत कई लोगों में वार्ता हुई। मिल के अधिकारियों ने कहा कि जब चीनी मिल बिकेगी तब गन्ने का भुगतान मिलेगा। मिल प्रबंधन 15 जून तक मिल बिकने की संभावना जता रहा है। किसान नेता धीरेन्द्र सिंह राठी ने कहा कि मिल जो भी संपत्ति बेचे पहले किसानों को भुगतान करे। आश्वासन के बाद ज्वाइंट मजिस्ट्रेट इशिता किशोर,जिला गन्ना अधिकारी दिलीप सैनी धरनास्थल पर पहुंचें। 29 मई को मिल की मुंडिया मुकर्रमपुर की जमीन की नीलामी है। नीलामी से जो पैसा आएगा उससे किसानों को भुगतान दिया जाएगा। आवश्वान के बाद किसान नेता रवि ढाका और धीरेन्द्र सिंह राठी ने धरना खत्म करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर मुख्य रूप से भाकियू के प्रदेश सचिव धीरेन्द्र सिंह राठी,रवि ढाका, पश्चिमी प्रदेश के सचिव जगत पाल सिंह, राजेश गुप्ता, विजय सिंह, शंकर लाल, नारायण दास तिवारी, मुन्ना लाल पटेल, अनिल दुबे, अहमद रिजवान आदि शामिल रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *