अजगर बटालियन के नाम से है जाट रेजीमेंट की पहचान

बरेली। जाट रेजीमेंट सेंटर की स्थापना के 50 वर्ष पूरे होने पर स्वर्ण जयंती समारोह का आयोजन किया जा रहा है। शुक्रवार को बदायूं रोड स्थित कुंवर रिसोर्ट मे आयोजित समारोह में देशभर से बड़ी संख्या में सेवारत और सेवानिवृत्त अधिकारी, जेसीओ तथा सैनिक शामिल होंगे। समारोह को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है। अजगर बटालियन के नाम से प्रसिद्ध 15 जाट रेजीमेंट का गठन 15 मई 1976 को बरेली स्थित जाट रेजिमेंटल सेंटर में हुआ था। स्थापना के 50 वर्ष पूर्ण होने पर शुक्रवार को आयोजित इस समारोह में रेजिमेंट के गौरवशाली इतिहास, सैन्य योगदान और वीरता की परंपराओं को याद किया जाएगा। समारोह के दौरान जाट औपचारिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके बाद पूर्व सैनिकों और वर्तमान सैनिकों के बीच संवाद होगा, जिसमें पुराने अनुभव साझा किए जाएंगे। आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम का उद्देश्य नई पीढ़ी को रेजीमेंट की परंपराओं और उपलब्धियों से जोड़ना है। पूर्व सैनिकों की समस्याएं भी सुनी जाएंगी :समारोह के दौरान पूर्व सैनिकों की दस्तावेज और वेतन संबंधी समस्याओं को दर्ज कर उनके समाधान की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी। इसके लिए विशेष व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम के बाद कुंवर रिजॉर्ट मे सामूहिक भोज का आयोजन होगा।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *