पोस्टमार्टम न होने से आक्रोशित महिलाओं ने सड़क पर लगाया जाम

झांसीl नवाबाद थानान्तर्गत मेडिकल कालेज के सामने झांसी-कानपुर मार्ग पर जामकर महिलाओं ने प्रर्दशन किया। महिलाओं का आरोप है कि उनके घर की महिला सदस्य की ससुराल में मौत हो गई थी। जिसका डॉक्टर समय पर पोस्टमार्टम नहीं कर रहे हैं। इसकी जानकारी मिलते ही थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित लोगों को शांत कराया और जाम खुलवाया।

बताते चलें कि जनपद के मोंठ थाना क्षेत्र में रहने वाली उमा नाम की महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मृतका के मायके वालों ने आरोप लगाया कि उसकी हत्या की गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। महिला को समय पर पोस्टमार्टम नहीं हो रहा था। जिससे आक्रोशित महिलाओं ने झांसी-कानपुर मार्ग पर जाम लगा दिया और पोस्टमार्टम कराने की मांग की जाने लगी। इसकी सूचना थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित महिलाओं को शांत कराया और जाम खुलवाया।
रिपोर्ट: उदय नारायण कुशवाहा (झांसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।