दरबाजे पर दारू पीना मना करना युवक को पड़ा भारी:दबंगो ने मार दी गोली

शाहजहांपुर -शाहजहांपुर में उस समय सनसनी फैल गई जब शाहजहांपुर के थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव चंद्गोई में अर्जुन पुत्र मुनेश्वर को रात्रि में गांव के एक तिराहे पर कुछ दबंगों ने घेर कर गोली मारकर घायल कर दिया गया जिसकी गंभीर हालत को देखते हुए पुलिस ने जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है|जहां पर उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है| घटना के बाद से गांव में सन्नाटा फैला हुआ है| गांव के उक्त दबंग मौके से फरार है| बताया जा रहा है| कि जब अर्जुन अपने घर जा रहा था तभी गांव के तिराहे पर गांव के दबंग मनोज और रामसागर ने घेरकर गोली मार दी|

जानकारी के अनुसार घटना थाना सेहरामऊ दक्षिणी के गांव चंद्गोई का है| जहाँ पर उक्त दबंगों से अर्जुन ने अपनें दरवाजे पर बैठ कर दारु पीनें से मना कर दिया था इसी बात से खुन्द्स रखते हुए उक्त दबंगों ने रात्रि 9:30 पर गांव के तिराहे पर घेर कर बाएं जांघ में गोली मार दी परिजनों का कहना है|
कि सेहरामऊ दक्षिणी पुलिस उक्त दबंगों से मिली हुई है|इसलिए पुलिस उक्त दबंगों की गिरफ्तारी नहीं कर रही है|

-अंकित कुमार शर्मा,शाहजहांपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।