जिला पंचायत सदस्य की गोली मारकर हत्या करने वाले को पुलिस ने किया गिरिफ्तार

लखीमपुर खीरी -जिला पंचायत सदस्य किरण वर्मा की हत्या के आरोपी शिवेंद्र सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस हिरासत में जिला पंचायत सदस्य के आरोपी शिवेंद्र सिंह ने कहा कि जिला पंचायत सदस्य किरण वर्मा उसे ब्लैकमेल कर रही थी।उसकी दोस्ती जिला पंचायत सदस्य से थी।बाद में वह उसे इस बात के लिए ब्लैकमेल कर रही थी। शुक्रवार की रात को वह उससे बात करने गया था,लेकिन किरण वर्मा की बातों से वह भड़क गया।इसके बाद उसने उसे गोली मार दी।चंदन चौकी क्षेत्र के गांव परसिया निवासी जिला पंचायत सदस्य किरण वर्मा फोन से कुछ महीना पहले मैगलगंज थाना क्षेत्र के गांव हरनहा निवासी शिवेंद्र सिंह के संपर्क में आ गई थी।बाद में दोनों से बात होने लगी।बताया जाता है कि इन दिनों जिला पंचायत सदस्य किरण तीन माह की गर्भवती थी। उसके पति अमर सिंह कहना था कि किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो रहा था। इसी विवाद को निपटाने के लिए शुक्रवार की शाम किरण उसका पति अमर और आरोपी शिवेंद्र लखीमपुर शहर के मोहल्ला राणा कॉलोनी में जमा हुए।यही उनके बीच बहस हुई।धीरे-धीरे नौबत मारपीट तक आ गई। पहले तीनों के बीच मारपीट हुई और बाद में आरोप है कि शिवेंद्र सिंह ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर को निकालकर गोलियां चला दी। इसमें दो गोलियां किरण वर्मा को लगी और उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना में किरण का पति अमर सिंह भी घायल हुआ है। पुलिस ने उसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। उधर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसको भी हल्की चोटें आई हैं।शहर के मोहल्ला राणा कॉलोनी में शुक्रवार की देर शाम एक महिला जिला पंचायत सदस्य की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सरेशाम हुई इस घटना से पूरे शहर में सनसनी फैल गई। सूचना पाकर सीओ सिटी और कोतवाल फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। घटना को अंजाम देकर भाग रहे आरोपी को दबोच लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।चंदनचौकी क्षेत्र के गांव परसिया निवासी अमर सिंह की पत्नी किरण वर्मा (35) पलिया दो से जिला पंचायत सदस्य थीं। शुक्रवार को वह अपनी ननद के घर लखीमपुर शहर के मोहल्ला राणा कॉलोनी में आई हुई थी।आरोपी शिवेंद्र सिंह निवासी मैगलगंज महिला का जानने वाला है। वह भी किरण के घर आया हुआ था। बताया जाता है कि वही उनके बीच आपस में विवाद होने लगा। विवाद बढ़ा तो आरोपी सुरेंद्र सिंह ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से किरण पर गोलियां दागनी शुरू कर दी। इसमें दो गोली किरण वर्मा को लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गई। बताया जाता है कि महिला गर्भवती है। आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। सीओ और कोतवाल पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। मौका-ए-वारदात से भाग रहे आरोपी को दबोच लिया। पुलिस आनन-फानन में घायल महिला को लेकर जिला अस्पताल आई। यहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रात को एएसपी घनश्याम चौरसिया ने मुआयना किया।

ब्यूरो रिपोर्ट अनुराग पटेल लखीमपुर खीरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।