दिल्ली- राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण में सुप्रीम कोर्ट ने सभी चारों पक्षों से रिपोर्ट तलब की है। मामले में CJI बेंच ने अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट, केंद्र सरकार, उत्तर प्रदेश सरकार और SIT को SC द्वारा नोटिस जारी किया गया है सीजेआई सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची और वी मोहना की बेंच ने प्रकरण संबंधित दायर याचिकाओं की सुनवाई करते हुए यूपी सरकार की ओर से आदेशित SIT जांच की भी स्टेटस रिपोर्ट मांगी है।SC ने कहा, ‘हम उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से गठित SIT को स्टेटस रिपोर्ट सौंपने का निर्देश देते हैं।’
सर्वोच्च न्यायालय ने मामले में यूपी सरकार द्वारा गठित SIT से भी जांच रिपोर्ट के साथ अब तक की गई कार्यवाही का विवरण तलब करते हुए कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई 20 जुलाई को निर्धारित की। उधर अयोध्या में SIT ने कुछ स्थानीय की सक्रियता और सूचनाओं का विवरण पब्लिक में जारी करने वाले लोगों को कथन रिकॉर्ड कराने के लिए नोटिस जारी किए गए हैं। ट्रस्ट से इस्तीफा देकर बाहर हुए पूर्व ट्रस्टी अनिल मिश्रा प्रकरण में अपने को SIT के लपेटे से बचाने/हटाने की जुगत में दौड़ भाग जारी है।
राम मंदिर ट्रस्ट को नोटिस जारी होने के बाद मामले की गंभीरता बढ़ गई है,केंद्र और राज्य सरकार से भी विस्तृत पक्ष रखने को कहा गया है , 20 जुलाई की सुनवाई पर सभी पक्षों और जांच एजेंसी की रिपोर्ट पर सभी पक्ष अब बड़े दायरे में आ गए हैं।शीर्ष कोर्ट ने एसआईटी से जांच की स्टेटस रिपोर्ट मांगा है। इसके साथ ही सीसीटीवी फुटेज को संरक्षित रखने के लिए भी कहा है।
