दुल्हन को प्रेमी ने किया स्टेज पर प्रपोजः दूल्हे ने शादी से किया मना

कानपुर- कानपुर के नौबस्ता थाना क्षेत्र के राम राधिका वाटिका में लखनऊ निवासी एसबीआई के लिपिक मनोज गुप्ता की शादी कानपुर निवासी अशोक गुप्ता की पुत्री नेहा से हो रही थी। सब कुछ ठीक था सभी लोग झूम रहे थे। इसके बाद लोग जयमाल का इंतजार कर रहे थे लड़का और लड़की स्टेज पर थे तभी लड़की का प्रेमी स्टेज पर पहुंच गया और लड़की का हाथ पकड़कर अपने प्रेम का इजहार कर दिया।

प्रेमी के स्टेज पर चढऩे पर लड़की ने अपने भाई को इशारा किया। बहन का इशारा देख लड़की के भाई ने लड़के को स्टेज से नीचे उतार कर मौके से भगा दिया। प्रेमी का पूरा ड्रामा देख मनोज गुप्ता ने शादी करने से मना कर दिया। लड़के के शादी से मना करने पर लड़की वाले बिफर गये और लड़के पर जबरन शादी का दबाव बनाने लगे। सूचना पाकर मौके पर पहुंची नौबस्ता पुलिस दोनो पक्षों को थाने ले आयी। जहां पर दोनों पक्ष एक दूसरे पर आरोप लगा रहे थे।
दूल्हा मनोज गुप्ता ने बताया की स्टेज पर मेरे सामने ही एक लड़का आया और उसने नेहा को प्रपोज कर दिया। जिसके बाद उसने शादी करने से मना कर दिया। उसने बताया की शादी से पहले भी जब भी वो नेहा को फोन करता था तो वो उससे बात नहीं करती थी और जब शादी से मना कर दिया तो नेहा के घर वालों ने उस पर दहेज मांगने का आरोप लगा दिया है। वहीं एसपी साउथ अशोक कुमार वर्मा ने बताया की शादी समारोह में संगीत के समय किसी बात को लेकर विवाद हुआ है। जब तहरीर मिलेगी तो जांच कर कार्यवाही की जाएगी।

– हिमांशु सचान के साथ आकाश रावत की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।