दुखद:यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता का निधन

देहरादून।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट का आज 10: 40 पर निधन हो गया है वह काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे और एम्स में भर्ती थे उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था लेकिन उनकी हालत बिगड़ती चली गई थी। उनके पार्थिव शरीर को आज पर उनके पैतृक गांव पंचूर यम्केश्वर लाया जाना है तथा यही उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
उनकी तबीयत खराब होने पर उन्हें 13 मार्च को दिल्ली स्थित एम्स में भर्ती कराया गया था। उन्हें लिवर और किडनी की समस्या थी। अस्पताल के सूत्रों के मुताबिक वह एम्स के एबी 8 वार्ड में भर्ती हैं। गेस्ट्रो विभाग के डॉक्टर विनीत आहूजा की टीम उनका इलाज कर रही थी। उन्हें वेंटीलेटर पर रख गया था। रविवार को उनका डायलिसिस भी कराया गया।
सीएम के पिता आनन्द सिंह बिष्ट इसी गांव में 3 वर्षों तक वन विभाग में कार्यरत रहे थे। सीएम के पिता के साथ बिताए पलों को आज भी लोग नहीं भूल पाते हैं। योगी आदित्यनाथ (अजय सिंह बिष्ट) का जन्म स्थानीय लोगों के मुताबिक 5 जून 1972 को बड़कोट पट्टी के मसाल गांव में हुआ था।

यमकेश्वर क्षेत्र में शोक की लहर-

*पेट मे दर्द व सांस लेने की तकलीफ के कारण गत 12 मार्च साय एम्स दिल्ली में हुए थे एडमिट।

*हंसमुख स्वभाव के धनी आनन्द सिंह बिष्ट फारेस्ट विभाग के रेंज अधिकारी के पद से रिटायर मेन्ट होने बाद सामाजिक कार्यो में थे व्यस्त।

*यमकेश्वर क्षेत्र में उच्च शिक्षा को लेकर चिंतित होने बाद विथ्याणि में सन 1998 में खोला था गुरू गोरखनाथ महाविद्यालय।

*गुरु गोरखनाथ महाविद्यालय के संस्थापक अध्यक्ष व राज्य आंदोलनकारी भी थे आनन्द सिंह बिष्ट।

*यमकेश्वर क्षेत्र में उच्च शिक्षा को घर घर पहुंचाने वाले आनन्द सिंह बिष्ट अपने परिवार में धर्मपत्नी श्रीमती सावित्री देवी, तीन पुत्रो सहित चार बेटियों के भरपूर परिवार को छोड़ कर प्रभु की शरण मे बैकुण्ठ धाम को सिधार गए।

*यमकेश्वर के थलन्दी में जिला प्रशासन द्वारा बनाये गए है दो हेलीपैड। आज सुबह से ही प्रशासन की मूवमेंट यमकेश्वर में हो गई थी तेज।

– पौड़ी से इन्द्रजीत सिंह असवाल की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।