ट्रांसजेंडर जोड़े ने पारंपरिक रस्मों रिवाज से की शादी

केरल- केरल में कानूनी रूप से प्रथम ट्रांसजेंडर जोड़े ने पारंपरिक रस्मों रिवाज से शादी की है। सूत्रों के मुताबिक लम्बे समय तक दोस्त रहे इशान और सूर्य आखिरकार कानूनी तौर पर एक-दूजे के हो गए। दंपती ने अपनी शादी को विशेष विवाह अधिनियम के तहत भी पंजीकृत कराया है।

जानकारी के अनुसार इस मौके पर उनके परिवार के सदस्य और मित्रों के अलावा कार्यकर्ता तथा कुछ नेता भी उपस्थित थे। इनमें राज्यसभा के पूर्व सदस्य टीएन सीमा ( माकपा ) और लेखक – कार्यकर्ता जे देविका भी शामिल हैं।

कभी महिला रही इशान और मूल रूप से पुरूष रहे सूर्य ने कुछ साल पहले लिंग बदलवाने के लिए सर्जरी कराई थी। इन दोनों की उम्र 30 से 40 साल के बीच है। इशान ने बताया कि हम एक सामान्य पारिवारिक जीवन जीना चाहते हैं और अपने समुदाय के लोगों के लिए रोल मॉडल बनना चाहते हैं। दोनों सरकार के ट्रांसजेंडर जस्टिस बोर्ड के सदस्य हैं।

इशान का ताल्लुक वलक्कादावु के एक पारंपरिक मुस्लिम परिवार से है। दोनों का ही उनके परिवार ने कुछ समय के लिए त्याग कर दिया था क्योंकि रिश्तेदार लिंग बदलवाने के उनके फैसले के खिलाफ थे। हालांकि , जब उन्होंने सर्जरी के बाद शादी करने और सामान्य जीवन जीने का फैसला किया , तब परिवार ने शादी के लिए मंजूरी दे दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।