कोरोना से जंग में ये है वो 4 आहार जो शरीर की इम्युनिटी बढ़ाने में मदद करेंगे

बरेली- जैसे की हम सब जानते है की मौसम में बदलाव देखा जा रहा हैं और कोरोना लगातार अपना प्रभाव दिखाता जा रहा हैं। तो ऐसे में लॉकडाउन के इस समय में सबसे ज्यादा जरूरी हैं अपने शरीर की इम्युनिटी बधाई जाए और कई प्रकार के बाहरी संक्रमण और बीमारियों की चपेट में आने से बचा जाए। आपको बता दें की किसी भी प्रकार के वायरस जब शरीर में प्रवेश करते हैं तो शरीर की इम्युनिटी विपरीत क्रिया कर शरीर को इनकी चपेट में आने से बचाती है। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ ऐसे आहार लेकर आए हैं जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत करने में आपकी मदद करेंगे। तो चलिए जानते हैं कौन से है वो आहार।
1- पालक :- आपको बता दें की पालक हरी पत्तेदार सब्जियों में से एक है जिसे आप स्मूदी के रूप में ड्रिंक के रूप में या फिर जूस के रूप में भी ले सकते हैं। ऐसे में इसमें भी विटामिन-सी की मात्रा पाई जाती है जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए कार्य करती है। तो इसलिए आप भी इसका सेवन नियमित रूप से कर सकते हैं।
2 – रेड मीट :- यदि आप नॉनवेज खाते हैं तो आपके लिए रेड मीट सबसे बढ़िया विकल्प साबित होगा जो आपके इम्यून सिस्टम को बड़ी ही तेजी से बूस्ट करेगा। वैसे आपको बता दें कि रेड मीट मे जिंक की मात्रा पाई जाती है और जिंक रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने के लिए कार्य करता है।
3 – लहसुन :- आपको बता दें की पुरुषों के लिए लहसुन जितना फायदेमंद होता है , उतना ही इम्यून सिस्टम को मजबूत करने के लिए भी इसका सेवन किया जाता है और इसके साथ ही यह हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। इसके लिए आप सुबह रोज दो कच्चे लहसुन का भी सेवन कर सकते हैं जो आपकी इम्यूनिटी बढ़ाने में मददगार साबित होगा।
4 – दही :- अब अंत में आपको बता दें कि दही एक ऐसा खाद्य पदार्थ है जो हम रोज सुबह नाश्ते के रूप में भी खा सकते हैं या हमारे पेट को ठंडा रखने के साथ-साथ हमें कई प्रकार की बीमारियों से भी बचाता है। लेकिन क्या आप जानते भी है की पेट में अच्छे बैक्टीरिया बनाकर भी यह हमारे इम्यून सिस्टम को कमज़ोर होने से बचाए रखने का काम करता है। इसलिए इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए आप भी नियमित रूप से दही का सेवन कर सकते हैं।।

– बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।