अगर आपका भाग्‍य साथ न दे रहा तो करें ये उपाय शीघ्र मिलेंगे फल !

ईश्वर सर्वशक्तिमान है। ग्रह-नक्षत्र और देवी-देवता सभी उसके अधीन है। ईश्वर के बाद ईश्वर की प्रकृति महत्वपूर्ण है। जिस प्रकार प्रकृति ने रोग, शोक या अन्य घटना, दुर्घटना को प्रदान किया उसी प्रकार उसने उक्त सभी से बचने के उपाय भी दिए भाग्य कर्मों से मजबूत होता है। कुछ उपाय और खास कर्म करके दिन को अच्छा बनाया जा सकता है। ज्योतिषशास्त्र में कहा गया है कि जो भी मिलता है वह भाग्य का फल होता है। भाग्य अगर अनुकूल है तो, जो भी चाहेंगे आसानी से मिल जाएगा। लेकिन भाग्य का स्वामी शुभ स्थिति में नहीं है तो लाख प्रयास करने के बाद भी निराशा ही हाथ लगती है। जो भी ग्रह अनुकूल फल नहीं दे रहे हैं, उनके रत्न को उस ग्रह से संबंधित उंगली में पहन लीजिए तो किस्मत के दरवाजे पर लगा ताला खुल जाएगा और कामयाबी कदम चूमेगी। आइए जानें आपके भाग्य को मजबूत बनाने के उपाय ।
भाग्य को मजबूत बनाना के लिए चार चीजों की जरूरत है बुद्धि, परिश्रम, आत्मविश्वास और ईश्वर का आशीर्वाद। ये चार चीजें जिन्हें मिल जाती हैं उन्हें कामयाब होने से कोई रोक नहीं सकता। इन चार चीजों के लिए चार रत्नों का जिक्र किया गया है। बुद्धि का स्वामी बुध है और इसका रत्न है पन्ना। बुद्धि सही दिशा में लगाने के लिए बुध को मजबूत और शुभ बनाना चाहिए। इसके लिए पन्ना धारण करना उत्तम होता है। पन्ना हरे रंग का होता है। इसे कनिष्ठा यानी छोटी उंगली में धारण करना चाहिए। क्योंकि इस उंगली के अंतिम पोर से सटा हुआ बुध पर्वत होता है। लेखन, पत्रकारिता, वाणी से संबंधित कार्यों से जुड़े लोगों को यह रत्न कार्य क्षेत्र में उन्नति दिलाने में सहायक होता है। बुद्धि के साथ ही व्यक्ति में परिश्रम करने की भी क्षमता होनी चाहिए। यह क्षमता व्यक्ति में शनि के प्रभाव से आती है। हस्त ज्योतिष के अनुसार शनि ही भाग्य का आधार है। शनि पर्वत उन्नत हो और इस पर हथेली के अंतिम छोर से कोई रेखा चलकर आती है तो व्यक्ति बहुत ही भाग्यशाली होता है। ऐसा व्यक्ति इसलिए भाग्यशाली माना जाता है क्योंकि यह संघर्षशील और परिश्रमी होता है। शनि को शुभ बनाने के लिए मध्यमा उंगली में नीलम अथवा काले घोड़े के नाल का छल्ला पहनना चाहिए। कामयाबी के लिए आत्मविश्वास भी बहुत जरूरी है जो सूर्य से मिलता है। सूर्य को पिता एवं कार्य क्षेत्र में अधिकारी का कारक माना जाता है। बचपन में पिता और कार्य क्षेत्र में अधिकारी से अनुकूल सहयोग नहीं मिले तो व्यक्ति को सफलता पाने के लिए कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसलिए सूर्य को मजबूत होना जरूरी है।

सूर्य को ग्रहों का राजा कहा गया है। यानी अकेला सूर्य अगर उत्तम स्थिति में हो तो अन्य ग्रहों के अशुभ प्रभाव को कम कर देता है। सूर्य को मजबूत बनाने के लिए माणिक्य रत्न धारण करना चाहिए। सूर्य का स्थान हाथ में अनामिका उंगली के अंतिम पोर पर होता है इसलिए यह रत्न अनामिका उंगली में धारण करना चाहिए।

गुरू धन का कारक ग्रह हैं। गुरू मजबूत होने पर धन संबंधी परेशानियों में कमी आती है। सूर्य नाम और यश दिला भी दे, बुध बुद्धिमान बना दे लेकिन व्यक्ति के पास धन नहीं है तो सब कुछ होते हुए भी वह भाग्यहीन ही कहा जाता है। गुरू को मजबूत और शुभ फलदायी बनाने के लिए इंडेक्स फिंगर यानी तर्जनी उंगली में पुखराज धारण करना चाहिए। इस रत्न को धारण करने से व्यक्ति में ईश्वर के प्रति श्रद्धा बढ़ती है और वह ग़लत काम से दूर रहता है। ऐसे व्यक्ति पर ईश्वर की कृपा बनी रहती है और धन संबंधी परेशानियों में कमी आती है।

जिस ग्रह का रत्न व्यक्ति धारण करता है वह रत्न संबंधित ग्रह की उर्जा को अवशोषित करता है और शरीर में पहुंचाता है। इससे शरीर में मौजूद उस ग्रह से संबंधित कमियां दूर होती है और व्यक्ति उस ग्रह से संबंधित उर्जा का लाभ प्राप्त कर पाता है।

भाग्येश के अनुकूल न होने के कारण जीवन में दुरूह परिस्थितियों से दो चार होना पडता है। यदि बुध भाग्येश होकर अच्छा फल देने में असमर्थ हो तो निम्न उपाय करने चाहिए। तांबे का कड़ा हाथ में धारण करें। गणेश जी की उपासना करें। गाय को हरा चारा खिलाएं। यदि शुक्र भाग्येश होकर फलदायक न हो तो निम्न उपाय करने चाहिए। स्फटिक की माला से क्क शुं शुक्राय नमः की एक माला का जप करें। शुक्रवार को चावल का दान करें। . लक्ष्मी जी की उपासना करें। भाग्येश चंद्र को अनुकूल करने के लिए निम्नलिखित उपाय करें। क्क श्रां: श्रीं: श्रौं: सः चंद्रमसे नमः का जप करें। चांदी के गिलास में जल पिएं। शिव जी की उपासना करें। यदि गुरु के कारण भाग्य साथ न दे रहा हो तो निम्नलिखित उपाय करें। विष्णु जी की आराधना करें। गाय को आलू में हल्दी लगा कर खिलाएं। गुरुवार को पीली वस्तुओं का दान करें। भाग्येश शनि को मजबूत करने के लिए निम्न उपाय करें। शनिवार को पीपल के वृक्ष के नीचे दिया जलाएं। शनिवार को हनुमान चालीसा का पाठ करें। भाग्येश मंगल को अनुकूल करने के लिए निम्न उपाय करें। मजदूरों को मंगलवार को मिठाई खिलाएं। लाल मसूर का दान करें। मंगलवार को सुंदर कांड का पाठ करें। भाग्येश सूर्य को प्रबल करने के लिए निम्न उपाय करें। गायत्री मंत्र का जप करें। सूर्य को नियमित जल दें।
– अनिल सुधांशु

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।