मौलाना तौकीर रजा की बहू भाजपा मे शामिल, निदा खान बोली- भाजपा पर है भरोसा

बरेली। यूपी मे विधानसभा चुनाव मे नेताओं का दल-बदल जारी है। रविवार को लखनऊ भाजपा दफ्तर मे बरेली के मौलाना तौकीर रजा की बहू निदा खान ने बीजेपी का दामन थाम लिया है। दर्जनों भर नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ली। इसमें निदा खान भी शामिल है। इस दौरान निदा खान ने कहा कि वे खुद तीन तलाक विक्टिम है। मोदी सरकार ने तीन तलाक कानून बनाया। यही मेरे जीवन का टर्निंग पॉइंट था। तभी से मै भाजपा के काम से काफी प्रभावित हुई। इसलिए वह पार्टी में शामिल हुई। निदा ने कहा कि उनके साथ अब तक अन्याय होता आया है। अब उन्हें किसी और पर भरोसा नही सिर्फ बीजेपी पर है। भाजपा में शामिल होकर वह न्याय के लिए लड़ेंगी। हजरत बरेली शरीफ के मौलाना तौकीर रजा खान अक्सर विवादों में रहते हैं। पहले बाटला हाउस एनकाउंटर में मारे गए आतंकियों को उन्होंने शहीद करार दिया था। फिर एक टीवी न्यूज एंकर को धमकी दी थी। इतना ही नही उनकी बहू निदा ने खुद उन पर कई गंभीर आरोप लगाए है। निदा ने कहा कि जब वह घर की बहू बनी और उनके साथ अन्याय हुआ तो तौकीर रजा ने आवाज नहीं उठाई। वह कहती है कि अब तौकीर रजा प्रियंका के लड़की हूं लड़ सकती हूं नारे का समर्थन करते हैं। निदा खान ने बताया था कि वह अपनी घर की महिलाओं का उत्पीड़न करते हैं। पढ़ने वाली लड़कियों को कॉलेज से उठवा लेते हैं और फिर प्रियंका गांधी का भाई बनकर उनके संरक्षक बनने की बात करते है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *