बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। ससुराल वालो ने विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित किया। दहेज मे तीन लाख रुपये की डिमांड की। विरोध करने पर मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। आपको बता दे कि थाना मुरादाबाद के पकवाड़ा निवासी नसरीन की शादी दो साल पहले थाना फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र के गांव कुरतरा निवासी रफीक से हुई थी। रीति रिवाज के मुताबिक भरपूर दान दिया था। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। दहेज मे तीन लाख रुपये की डिमांड करते थे। विरोध करने पर मारपीट करते थे। ससुराल वालों ने दहेज के लिए उसे घर से निकाल दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पति रफीक पुत्र बाबू, सास शाहजहां, ससुर बाबू, देवर तौफीक, ननंद मेनाज, रजिया नाजिमा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी राहुल सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।।
बरेली से कपिल यादव
