बरेली। थाना नवाबगंज क्षेत्र के गांव धौरेरा मे एक 22 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन ने जब बेटे का शव लटका देखा तो कोहराम मच गया। परिजनों के मुताबिक उनका बेटा बीते कई दिनों से दिमागी रूप से परेशान रहता था। कई बार उससे पूछने की कोशिश की मगर कुछ पता नही चल सका। फिलहाल पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार नवाबगंज क्षेत्र के गांव धौरेरा का रहने वाला 22 वर्षीय अनिकेत बीए की पढ़ाई कर रहा था। उसने प्राइवेट फार्म डाल रखा था। अनिकेत के पिता छेदालाल अमीन है। जिसकी वजह से वह परिवार सहित नवाबगंज मे रहते है। मगर धौरेरा गांव में उनका एक पुस्तैनी मकान है। बुधवार को वह अपने पुस्तैनी मकान पर गया और वहां जाकर फंदा लगा लिया। अमीन छेदालाल के चार बच्चे है। जिसमें दो बेटे और दो बेटियां है। अनिकेत चारो बहन-भाईयों में सबसे छोटा था। बुधवार को जब परिजनों ने 22 वर्षीय अनिकेत को फंदे से लटका देखा तो कोहराम मच गया। पूरे गांव में यह खबर हवा की तरह फैल गई। इस समय छेदालाल के घर लोगों का तांता लगा हुआ है। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।।
बरेली से कपिल यादव
