किसान दिवस पर प्रगतिशील किसान किए गए सम्मानित

बरेली। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह की जयंती पर गुरुवार को बिलवा कृषि फार्म पर किसान दिवस समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें प्रगतिशील किसानों को सम्मानित एवं पुरस्कृत किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल एवं जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने किसान सम्मान दिवस का दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया तथा स्व. चौधरी चरण सिंह जी के चित्र पर माल्यार्पण भी किया। मुख्य अतिथियो व जिलाधिकारी ने पुरस्कृत किया। किसान मेले में लगाए गए स्टाल आकर्षण का केंद्र रहे। गोष्ठी मे किसानों को नई तकनीक से खेती की आय बढ़ाने के साधनों पर वैज्ञानिकों ने जानकारी दी। जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने कहा कि स्व. चौधरी चरण सिंह किसानों के उत्थान के लिए सदैव तत्पर रहे। उन्होंने किसानों के हित में ऐसे कार्य किए। जिन्हें भुलाया नहीं जा सकता। जिलाधिकारी ने मेले आए हुए किसानों की समस्याओं को सुनते हुए कहा कि उनकी समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कुछ लोग निराश्रित गौवंश को छोड़ देते है, ऐसा करना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि जनपद में जल्द ही 30 गौवंश आश्रय स्थल बनाये जायेंगे। इस अवसर पर विधायक भोजीपुरा बहोरन लाल मौर्य ने सरकार की योजनाओं से किसान को पूर्ण लाभान्वित करने पर बल दिया और कहा कि प्रदेश सरकार किसानों की आय को दो गुना करने के लिए हर सम्भव सहायता कर रही है। विधायक मीरगंज डॉ. डी.सी वर्मा ने कहा कि अब जिन किसानों के पास जमीन नहीं है उनका भी पशु क्रेडिट कार्ड बनाने का कार्य सरकार द्वारा किया जा रहा है। इस कार्ड से दो पशुओं पर 92,000 रुपये मिलने का प्रावधान है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी चन्द्रमोहन गर्ग, प्रभारी उपनिदेशक कृषि धीरेन्द्र कुमार चौधरी, मुख्य पशुचिकित्साधिकारी ललित कुमार, जिला गन्नाधिकारी पीएन सिंह, वैज्ञानिक, किसान बन्धु उपस्थित थे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *