बीडीए ने तस्कर अशफाक की आलीशान कोठी पर बुलडोजर चलाकर की ध्वस्त

बरेली। जिले मे इन दिनों स्मैक तस्करों की संपत्ति पर ध्वस्तीकरण की कार्यवाही तेजी से चल रही है। गुरुवार को पूर्व मे गिरफ्तार हुए पढेरा गांव का रहने वाला तस्कर शहीद खां उर्फ छोटे प्रधान के साले अशफाक की आलीशान कोठी पर बुलडोजर चलाकर ध्वस्त की। जिसकी वजह से अन्य तस्करों मे।भी खलबली मची हुई है। बताया यह भी जा रहा है कि अशफाक के मकान पर कार्रवाई करने गई बीडीए की टीम को कुछ विरोध का सामना भी करना पड़ा। आपको बता दें कि तस्कर छोटे प्रधान के साले अशफाक की थाना कैंट क्षेत्र के उमरिया मे एक आलीशान कोठी बनी हुई है। कोठी देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि अशफाक ने भी तस्करी से कितनी संपत्ति जमा की है। उधर चर्चा यह भी है कि शहीद खां उर्फ छोटे ने स्वयं तस्करी से अकूत संपत्ति अर्जित की। इसके अलावा अपने कई रिश्तेदारों को भी तस्करी के काम मे धकेल कर करोड़ों का मालिक बना दिया। आपको बता दें कि बीते दिनों पुलिस ने तस्कर और उसके भतीजे सैफ उर्फ राजू के पकड़े जाने के बाद 25 लोगों के नामजद मुकदमा दर्ज किया था। मुकदमे मे तस्कर छोटे प्रधान के साले अशफाक का नाम भी शामिल था। संपत्ति की जांच में अशफाक के भी अवैध निर्माण की बात सामने आई। इसी मे कैंट के उमरिया स्थित उसकी कोठी चिन्हित की गई। नोटिस की मियाद खत्म होने के बाद गुरुवार को बीडीए ने ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी। कार्रवाई के साथ कई थानों की फोर्स मौके पर मौजूद रही।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *