छात्र सभा की राष्ट्रीय सचिव बनी सुश्री जैनब फातिमा, किया स्वागत

बरेली। शहर के शाहबाद निवासी सुश्री जैनब फातिमा को समाजवादी पार्टी छात्र सभा का राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया गया है। इससे पूर्व जैनब फातिमा महिला सभा की महानगर महासचिव भी रह चुकी है। राष्ट्रीय कार्यकारिणी में ताजपोशी होने पर जैनब के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। समाजवादी पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल माला पहनाकर बधाई दी। जैनब ने कहा कि समाजवादी पार्टी के एक सच्ची सिपाही है जो समाजवादी पार्टी एवं अखिलेश यादव की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने में अपना अहम योगदान देंगी। स्वागत करने वालों मे जिलाध्यक्ष अगम मौर्य, शमीम खां सुल्तानी, मयंक शुक्ला, गौरव जायसवाल, मो. कलीमुद्दीन, डॉ अनीस बेग, आदेश यादव गुड्डू, हम्माद नबी, मुकेश यादव, अविनाश मिश्रा, लक्की शाह, गजेंद्र कुर्मी, असलम खान, अनमोल तिवारी, भुवनेश यादव, फहीम हैदर, रितेश यादव, शारिक शेख, जावेद खान, सदाकत हुसैन, अखिलेश पटेल, सुनैना, उजमा कमर, रूपा शर्मा, नाजमा परवीन, सबा आफरीन, दीपक पटेल, काशिफ, रेहान खान, परवेज यार खान आदि ने जैनब फातिमा को मिठाई खिलाकर मुबारकबाद दी।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *