उपन्यास स्माइल विमोचन मे जुटे साहित्यकार, समाज की मनोदशा पर जताई चिंता

बरेली। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल भारत सरकार के कर्मी संदीप यादव द्वारा स्वलिखित काल्पनिक कहानी स्माइल उपन्यास का विमोचन बुधवार को रोटरी भवन में किया गया। स्माइल कहानी एक ऐसे क्षेत्र की जिसे समाज का एक बड़ा भाग अलग नजरिये से देखता है या यूँ कहें कि जिसके प्रति समाज की मनोदशा भद्दी और नकारात्मक है। संदीप बताते हैं कि यह कहानी एयर हॉस्टेस की पर्सनल व प्रोफेशनल जिंदगी को एक साथ दिखाती है। यह कहानी आपको समझाएगी कि कैसे प्लेन की गैलरी मे आपकी जिम्मेदारी लिए एक लड़की मधुर मुस्कान के साथ खड़ी रहती है।जो आपके खाने पीने और मानसिक व्यवहार का भी ख्याल रखती है। राजकीय कॉलेज के प्रधानाचार्य अवनीश यादव कहते हैं कि संदीप जानते है कि यदि कलम हाथ मे हो तो क्या होता है। वह उसको उसकी पूरी गरिमा के साथ समाज को दिशा देने और सच के योगदान के लिए उठाते है। आयरन मैन के रूप में सुविख्यात एस एलिंगो ने कहा कि अनसुनी प्रेम कहानी के साथ साथ पारिवारिक रिश्तों में उलझती सुलझती एयर होस्टेस के जीवन की यह कहानी आपके सामने एक तस्वीर प्रस्तुत करेगी। जिससे शायद समाज की मनोदशा में कुछ फर्क आए। साहित्यकार रंजन विशद कहते हैं कि संदीप की पांच किताबें अब तक आ चुकी हैं इस पुस्तक का प्रकाशन प्रभात पब्लिकेशन दिल्ली द्वारा किया गया है। डॉ प्रदीप जागर ने कहा कि इस कहानी मे छह ऐसे बड़े बिन्दुओं को शामिल किया गया है। जो इनकी जिंदगी को समाज की नायिका के रूप में घोषित करते है। गिन्दोदेवी महाविद्यालय की प्राचार्या वंदना शर्मा कहती है कि बरेली की बेटी शुभी सक्सेना के जीवन पर आधारित ये उपन्यास आपको बताएगा कि हवाई जहाज की गैलेरी में खड़ी लड़की के चेहरे पर खिली मुस्कान के पीछे क्या और कितना कुछ छुपा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता एस. एलगो ने की। संचालन डॉ. राहुल अवस्थी व शिल्पी सक्सेना ने किया। कार्यक्रम में डॉ वंदना शर्मा,  डॉ. रंजन विशद, संजीब जिंदल, राजनारायण गुप्ता, अमित कंचन, नंदू सिंह तोमर, अनिल मुनि, चित्रांश सक्सेना, राजवीर सिंह, आशुतोष वाजपेयी, विजय सिंह, प्रमिला सक्सेना, सोनी सिंह, रश्मि यादव, रेखा यादव, अशोक शर्मा, कौशिक टंडन, सचिन पाठक, मोहित मासूम, अंचल अहेरी, अन्नू रस्तोगी आदि मौजूद रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *