बरेली। एक खेल- एक स्कूल अभियान को धरातल पर उतारने के लिए डीआईओएस डा मुकेश कुमार सिंह ने बुधवार को खेल शिक्षकों के साथ बैठक की। जीआईसी में हुई बैठक में यूपी बोर्ड, बेसिक शिक्षा के साथ ही सीबीएसई और आईसीएसई स्कूलों के खेल शिक्षक भी शामिल हुए। डीआईओएस डॉ मुकेश कुमार सिंह ने महत्वाकांक्षी कार्यक्रम एक खेल एक स्कूल के क्रियान्वयन की रणनीति बनाई। कहा कि एक स्कूल एक खेल की संकल्पना को धरातल पर उतारने के लिए जरूरी है कि समयबद्ध गतिविधियां निर्धारित कर उन्हें अमल मे लाया जाय ताकि जनपद से विश्व स्तरीय खिलाड़ी उभर कर सामने आए। क्रियान्वयन रणनीतियों पर समयबद्ध रोड मैप तैयार किया गया। कार्यशाला का संचालन प्रधानाचार्य राजकीय माडल इण्टर कालेज डॉ अवनीश यादव व क्रीड़ा प्रभारी नईम अहमद ने किया। कार्यशाला मे डीपीएस के प्रधानाचार्य वेदकुमार मिश्रा ने भी अपने विचार व्यक्त किए तथा एक स्कूल एक खेल के कंसेप्ट की सराहना की। कार्यशाला के आयोजन मे प्रधानाचार्य राजकीय इण्टर कालेज आर के शाक्य, उप प्रधानाचार्य दिनेश राठौर, शाहिद रजा, मुकेश कुमार, महावीर सिंह, डॉ गिरीश यादव, राकेश बाबू माथुर सहित अन्य प्रधानाचार्य आदि उपस्थित रहे।।
बरेली से कपिल यादव
