जनता को अखिलेश पर विश्वास, उत्तर प्रदेश बनेगा उत्तम प्रदेश- पंडित सुनील शर्मा

मीरगंज, बरेली। समाजवादी पार्टी से मीरगंज विधानसभा क्षेत्र से मजबूत दावेदार पंडित सुनील शर्मा ने क्षेत्र के गांवों शीशम खेड़ा, रइया नगला, बहादुरपुर प्रथम, कुंडा-समसपुर, ततारपुर, नंदगांव, कपूरपुर, छोटी सिमरिया, बड़ी सिमरिया, रमपुरा किसान, बिलायतगंज, रमपुरा जाटान, लभेड़ा दुर्गा प्रसाद, अब्दुल्लागंज, रम्पुरा, सलामतगंज, असमतगंज समेत दर्जनों गांव में जनसम्पर्क करके समाजवादी पार्टी व अपने लिए समर्थन मांगा। इस दौरान ग्रामीणों ने अखिलेश पर विश्वास जताया है और कहा कि उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश अखिलेश ही बना सकते है। सुनील शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार का विकास और अधिकांश योजनाएं कागजों तक ही सीमित है। धरातल पर विकास नही बल्कि महगाई ही दिखाई दे रही है। आम इंसान इस मंहगाई की मार को झेलने में मजबूर सा दिखाई दे रहा है। सरकारी नौकरियां छीनी जा रही है। रोजगार छीने जा रहे है। सरकारी संपत्तियों का निजीकरण किया जा रहा है। महंगाई चरम पर है। 400 रुपये मे मिलने वाला रसोई गैस का सिलेंडर 1000 रुपये में मिल रहा है। रसोई का बजट गड़बड़ा गया है। ऐसे में आम इंसान, गरीब, मजदूर, शोषित, दलित, वंचित पिछड़ा सामान्य वर्ग सभी को आशा की एक किरण अखिलेश यादव के नेतृत्व में ही दिखाई दे रही है। पेशे से शिक्षक व स्वच्छ छवि के होने के नाते सुनील शर्मा मीरगंज विधानसभा के अधिकांश लोगों की पहली पसंद बनते जा रहे है। क्षेत्र के लोगों ने पूरा साथ देने और मजबूती से सुनील शर्मा का चुनाव लड़ाने का आश्वासन दिया। विधानसभा अध्यक्ष सुरेश गंगवार ने भी सुनील शर्मा को पूर्ण सहयोग का वादा किया। रवि जौहरी (पूर्व प्रधान उनासी) शिवम कुमार व ठाकुर पदम सिंह आदि मौजूद रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *